Samachar Nama
×

परमिश वर्मा का नया पार्टी एंथम 'नाची जावे' रिलीज, पैराडॉक्स के साथ जोड़ी ने बढ़ाई म्यूजिक की एनर्जी

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की जोड़ी देखने को मिल रही है।

मुंबई, 6 जुलाई (आईएएनएस)। पंजाबी सिंगर और अभिनेता परमिश वर्मा ने अपने नए पार्टी एंथम 'नाची जावे' को लेकर खुलकर बात की। इस गाने में उनके साथ रैपर और कलाकार पैराडॉक्स की जोड़ी देखने को मिल रही है।

'नाची जावे' को लेकर परमिश वर्मा ने कहा, ''यह गाना सिर्फ सुनने के लिए नहीं है, बल्कि इसे महसूस करने और इसके साथ मूव करने के लिए बनाया गया है। इस ट्रैक की सबसे बड़ी खासियत इसकी एनर्जी है, जो तुरंत मूड को बदल देती है। पैराडॉक्स के साथ काम करना मेरे लिए एक बेहद शानदार अनुभव रहा। हम दोनों का उद्देश्य एक ऐसा गाना बनाना था जो नया भी हो और लोगों के दिल को तुरंत जोड़ सके। मुझे उम्मीद है कि दर्शक इस गाने को उतना ही एन्जॉय करेंगे, जितना हमने इसे बनाते समय किया।''

वहीं पैराडॉक्स ने भी इस गाने को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, '''नाची जावे' सिर्फ एक म्यूजिक ट्रैक नहीं, बल्कि एक अनुभव है। यह गाना आत्मविश्वास, एनर्जी और जश्न की भावना को दर्शाता है। इस गाने को लिखने, कंपोज करने और परफॉर्म करने की पूरी प्रक्रिया मेरे लिए बेहद खास रही, और परमिश वर्मा के साथ काम करने से यह अनुभव और भी यादगार बन गया। मुझे इस बात की उत्सुकता है कि लोग इस गाने को कैसे अपनाते हैं।"

इस गाने से जुड़ी कंपनी टिप्स इंडस्ट्रीज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार एस. तौरानी ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, ''हमारी कंपनी हमेशा नए और फ्रेश कंटेंट की तलाश में रहती है, और 'नाची जावे' उसी सोच का हिस्सा है। इस ट्रैक में आधुनिक म्यूजिक, डांसेबल बीट्स और एक ताजगी भरा अंदाज है, जो इसे आज के दर्शकों के लिए बेहद आकर्षक बनाता है। हमें विश्वास है कि यह गाना लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय होगा और पार्टी प्लेलिस्ट में अपनी जगह बना लेगा।''

बता दें कि गाने को पैराडॉक्स और लाडी चहल ने लिखा और कंपोज किया है। सभी बड़े प्लेटफॉर्म और यूट्यूब पर स्ट्रीम हो रहा है।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share this story

Tags