Samachar Nama
×

दलेर मेहंदी के शो पर मंत्री की नाराजगी को लेकर मीका सिंह का तंज, बोले- 'ऑडियंस तो खुश थी'

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक मीका सिंह ने उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर हुए विवाद पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि लाइव शो के दौरान दर्शक अपनी पसंद और नापसंद खुलकर जाहिर करते हैं। अगर किसी गाने या परफॉर्मेंस में उन्हें मजा नहीं आता, तो वे कलाकार से गाना बदलने तक के लिए कह देते हैं।

मुंबई, 27 अक्टूबर (आईएएनएस)। गायक मीका सिंह ने उत्तराखंड में एक कार्यक्रम के दौरान दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस को लेकर हुए विवाद पर अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा कि लाइव शो के दौरान दर्शक अपनी पसंद और नापसंद खुलकर जाहिर करते हैं। अगर किसी गाने या परफॉर्मेंस में उन्हें मजा नहीं आता, तो वे कलाकार से गाना बदलने तक के लिए कह देते हैं।

मीका ने कहा, ''अगर किसी को आप पसंद नहीं हैं, तो कुछ फैंस चिल्लाकर कहते हैं कि यहां से चले जाओ। ऐसा होता है। मेरे भी कई हिट गाने हैं, लेकिन कभी-कभी जब मैं कोई बोरिंग गाना गाने लगता हूं, तो लोग मुझसे उसे बदलने के लिए कहते हैं। दलेर मेहंदी के कॉन्सर्ट में दर्शक एन्जॉय कर रहे थे और मंत्री साहब को ही गुस्सा आ रहा था। पूरी ऑडियंस परफॉर्मेंस का मजा ले रही थी और डांस कर रही थी। आप वीडियो देख सकते हैं। इंस्टाग्राम पर कमेंट्स देख सकते हैं और यह भी देख सकते हैं कि लोगों ने मंत्री को किस तरह के कमेंट्स दिए हैं।''

मीका ने अपने लाइव शो का अनुभव साझा करते हुए कहा कि जब कलाकारों की परफॉर्मेंस दर्शकों को पसंद नहीं आती, तो वे अपनी नाराजगी जाहिर कर देते हैं। उन्होंने बताया कि उनके साथ भी ऐसा होता है।

मीका के मुताबिक, ''आजकल अगर आप अच्छी परफॉर्मेंस नहीं देते, तो आपके फैंस ही चिल्लाकर कहते हैं, 'यहां से निकलो... हमें मजा नहीं आ रहा है।' मेरे साथ भी ऐसा होता है। जब मैं कोई धीमा गाना गाने लगता हूं, तो लोग वहां से जाने लगते हैं।''

दरअसल, उत्तराखंड में सिद्धपीठ मां कुंजापुरी पर्यटन एवं विकास मेले के दौरान दलेर मेहंदी की परफॉर्मेंस विवादों में आ गई थी। बताया गया कि राज्य के मंत्री सुबोध उनियाल ने कार्यक्रम खत्म होने से पहले ही शो रुकवा दिया था। आरोप है कि मंत्री ने नवरात्र के दौरान धार्मिक माहौल में आयोजित इस कार्यक्रम में दलेर मेहंदी के नशे में होने और लिप-सिंक करने के आरोप लगाए थे।

इस घटना के बाद मनोरंजन जगत की कई हस्तियां दलेर मेहंदी के समर्थन में सामने आईं। मीका सिंह के अलावा पलाश सेन, कपिल शर्मा, इला अरुण, अनुपम खेर और सुदेश लहरी ने भी गायक के प्रति अपना समर्थन जताया।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share this story