Samachar Nama
×

श्रेया कालरा ने अभिनेता कुशाल टंडन पर लगाए फ्लर्टिंग के आरोप, बहन टीना ने किया बचाव

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। 'लॉक अप: सच या सजा' की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा की ओर से दावा किया गया कि अभिनेता कुशाल टंडन ने अभिनेत्री शिवांगी जोशी के साथ रिलेशनशिप में होने के बावजूद उनसे फ्लर्ट किया। उनके इस आरोपों पर कुशाल की बहन टीना टंडन सामने आईं और भाई का बचाव किया।

मुंबई, 11 जुलाई (आईएएनएस)। 'लॉक अप: सच या सजा' की कंटेस्टेंट श्रेया कालरा की ओर से दावा किया गया कि अभिनेता कुशाल टंडन ने अभिनेत्री शिवांगी जोशी के साथ रिलेशनशिप में होने के बावजूद उनसे फ्लर्ट किया। उनके इस आरोपों पर कुशाल की बहन टीना टंडन सामने आईं और भाई का बचाव किया।

टीना टंडन ने लोगों से अपील की, "जब तक वे दोनों पक्षों की बात न सुन लें, तब तक कोई राय न बनाएं।" कुशाल इस वक्त रियलिटी शो 'अलायंस' में दिख रहे हैं। ये बातें "बरसातें-मौसम प्यार का" के प्रोमो शूट करने के बाद सामने आईं।

श्रेया कालरा की ओर से यह भी कहा गया कि जब उन्हें पता चला कि कुशाल और शिवांगी रिलेशनशिप में हैं, तो वह पीछे हट गईं। श्रेया की ओर से यह भी दावा किया कि शिवांगी के साथ कोई गलतफहमी न हो, इसलिए उन्होंने एक्ट्रेस को अपना फोन भी दिखाया ताकि कोई भी शक हो तो दूर हो सके।

टीना ने इंस्टाग्राम पर लिखा, "अफवाहें तो उड़ती रहती हैं, लेकिन सच अपनी जगह मजबूत रहता है। उन्होंने आगे लिखा, "मैं आम तौर पर ऐसी बातों पर सार्वजनिक रूप से कुछ नहीं कहती, लेकिन हाल ही में मेरे भाई कुशाल और उनके पुराने रिश्ते के बारे में जो बातें कही गई हैं, वे सच नहीं हैं; ज्यादा से ज्यादा, वे कहानी का सिर्फ एक पहलू हैं।"

टीना की ओर से कहा गया, "चूंकि वह अभी शो में हैं और खुद जवाब नहीं दे सकते, इसलिए मैं सभी से गुजारिश करती हूं कि वे दोनों पक्षों की बात सुने बिना कोई राय न बनाएं। निष्पक्षता वहीं से शुरू होती है। जो लोग अंदाजों के बजाय समर्थन चुन रहे हैं, उन सभी का धन्यवाद। टीना टंडन।"

वर्ष 2025 में कुशाल ने सोशल मीडिया पर घोषणा की थी कि वह और शिवांगी अलग हो गए हैं। हालांकि, बाद में उन्होंने वह पोस्ट डिलीट कर दिया। उन्होंने "बरसातें – मौसम प्यार का" शो में काम करते हुए एक-दूसरे को डेट करना शुरू किया था। अभी कुशाल 'अलायंस' में कंटेस्टेंट हैं, जबकि शिवांगी और श्रेया 'लॉक अप 2' में हैं।

--आईएएनएस

एसडी/एएस

Share this story

Tags