Samachar Nama
×

कृति सेनन कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर डेट पर आईं नजर

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को शुक्रवार शाम मुंबई में अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर के लिए बाहर जाते हुए देखा गया। हालांकि दोनों एक ही जगह पहुंचे, लेकिन वे अलग-अलग रेस्टोरेंट में गए।

मुंबई, 4 जुलाई (आईएएनएस)। बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन को शुक्रवार शाम मुंबई में अपने कथित बॉयफ्रेंड कबीर बहिया के साथ डिनर के लिए बाहर जाते हुए देखा गया। हालांकि दोनों एक ही जगह पहुंचे, लेकिन वे अलग-अलग रेस्टोरेंट में गए।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में कबीर सबसे पहले पहुंचे। उन्होंने एक बड़ी सफेद टी-शर्ट, हल्के नीले रंग की डेनिम और स्नीकर्स पहने थे। कुछ देर बाद कृति स्टाइलिश ऑल-ब्लैक लुक में पहुंचीं। अंदर जाने से पहले, एक्ट्रेस ने मुस्कुराते हुए पैपराजी की ओर हाथ हिलाया और विक्ट्री साइन दिखाया।

कृति और कबीर पिछले एक साल से अपने कथित रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। हालांकि दोनों में से किसी ने भी एक-दूसरे को डेट करने की बात सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं की है, लेकिन उन्हें अक्सर छुट्टियों, पारिवारिक समारोहों और पार्टियों में एक साथ देखा गया है।

हाल ही में, इस दोनों को कृति की बहन नूपुर सेनन और सिंगर स्टेबिन बेन के साथ छुट्टियां मनाते हुए देखा गया था।

बता दें कि कबीर बहिया यूके के एक एंटरप्रेन्योर और बिजनेसमैन हैं, जो ट्रैवल और हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में काम करते हैं। कृति के साथ अपने कथित रिश्ते की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहने के बावजूद, वे एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से काफी हद तक दूर ही रहे हैं।

काम की बात करें तो कृति हाल ही में 'कॉकटेल 2' में नजर आई थीं, जिसमें 'एली' के तौर पर उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों और क्रिटिक्स, दोनों ने ही काफी पसंद किया।

इस एक्ट्रेस ने टाइगर श्रॉफ के साथ फिल्म 'हीरोपंती' से बॉलीवुड में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। पिछले 12 सालों में कृति ने 'बरेली की बर्फी', 'लुका छुपी', 'मिमी', 'भेड़िया', 'क्रू', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' और 'दो पत्ती' जैसी फिल्मों के ज़रिए हिंदी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस में अपनी जगह बनाई है। हाल ही में उन्होंने अपने बैनर 'ब्लू बटरफ्लाई फिल्म्स' के तहत 'दो पत्ती' फिल्म से प्रोड्यूसर के तौर पर भी काम शुरू किया है।

--आईएएनएस

ओपी/एएस

Share this story

Tags