Samachar Nama
×

'इंस्टाग्राम और डेटिंग ऐप्स से नहीं मिलेगी मंजिल', कंगना रनौत का युवाओं के नाम संदेश

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने मॉडर्न डेटिंग पर अपनी राय साझा की है।

मुंबई, 8 जुलाई (आईएएनएस)। मशहूर अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने मॉडर्न डेटिंग पर अपनी राय साझा की है।

बुधवार को कंगना ने इंस्टाग्राम के स्टोरी सेक्शन पर एक लंबा नोट साझा किया, जिसमें उन्होंने युवाओं को सलाह दी।

उन्होंने लिखा, ''व्हाट्सऐप, इंस्टाग्राम, डेटिंग ऐप्स, बेंचिंग, घोस्टिंग, डबल/ट्रिपल डिजिट बॉडी काउंट्स, क्रम्बिंग, सीइंग, टेस्टिंग, फिल्टर्स, स्टोरीज, ड्रग्स, क्लब्स और बहुत कुछ हैं, लेकिन फिर भी यह काफी नहीं है। किसी लक्ष्य या उद्देश्य के बिना पैशन कई तरह की बेतरतीब और सेल्फ-डिस्ट्रक्टिव एक्सप्रेशन्स का रूप ले सकता है। इसलिए जुनून होना जरूरी है, लेकिन वह आपके करियर या किसी हुनर के प्रति होना चाहिए। मैं युवाओं से कहना चाहती हूं कि अपनी ऊर्जा को रचनात्मक दिशा में लगाएं।''

उन्होंने लिखा, ''खुले दिमाग से सोचें, लेकिन जीवन को रूढ़िवादी (कंजरवेटिव) तरीके से जिएं। इससे आप बोरियत, नकारात्मकता, अवसाद और ऐसी कई दूसरी परेशानियों से बच सकते हैं।''

आधुनिक डेटिंग का असर समाज में विवाह संबंधों की प्रकृति पर भी पड़ा है, जिससे वैवाहिक मामलों से जुड़े अपराधों में वृद्धि देखी जा रही है।

इससे पहले कंगना ने स्ट्रीमिंग रियलिटी शो 'लॉकअप' के नए सीजन में जेलर की भूमिका निभा रहे फराह खान और रितेश देशमुख के साथ हिस्सा लिया था।

फराह और रितेश के प्रदर्शन की सराहना करते हुए अभिनेत्री ने कहा कि दोनों ने प्रतियोगियों के साथ व्यवहार करते समय पूरी निष्पक्षता दिखाई है। साथ ही, जब टास्क की बात आती है तो वे किसी भी तरह का समझौता नहीं करते।

शो के पहले सीजन की होस्ट रह चुकी कंगना ने कहा, ''फराह और रितेश ने 'लॉक अप' को वही मजबूत नेतृत्व दिया है, जिसकी इसे जरूरत थी। वे निष्पक्ष, निडर और प्रतियोगियों को जिम्मेदारी का एहसास कराने के मामले में बिल्कुल समझौता न करने वाले रहे हैं।”

कंगना रनौत हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व भी करती हैं। उन्होंने 2024 का लोकसभा चुनाव भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के टिकट पर मंडी सीट से जीता था।

--आईएएनएस

एएमटी/एबीएम

Share this story

Tags