Samachar Nama
×

'होमर ने सपना देखा, नोलन ने उसे हकीकत बनाया', कमल हासन ने की 'द ओडिसी' की तारीफ

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्मकार कमल हासन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अभिनय, निर्देशन, लेखन और निर्माण हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है। 'नायकन', 'इंडियन', 'हे राम' जैसी फिल्मों से उन्होंने साबित किया है कि सिनेमा के बारे में उनकी समझ कितनी गहरी है।

मुंबई, 30 जुलाई (आईएएनएस)। साउथ सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्मकार कमल हासन किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। वह एक ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अभिनय, निर्देशन, लेखन और निर्माण हर क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ी है। 'नायकन', 'इंडियन', 'हे राम' जैसी फिल्मों से उन्होंने साबित किया है कि सिनेमा के बारे में उनकी समझ कितनी गहरी है।

कमल हमेशा अच्छी फिल्मों की तारीफ करने में आगे रहते हैं। चाहे वह हॉलीवुड हो या बॉलीवुड, अगर काम अच्छा है तो कमल उसकी खुलकर तारीफ करते हैं। इस कड़ी में उन्होंने डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म 'द ओडिसी' की जमकर सराहना की और कहा कि ये फिल्म आने वाले समय में मिसाल बनेगी।

गुरुवार को कमल हासन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट साझा किया। इस पोस्ट में उन्होंने 'द ओडिसी' फिल्म का पोस्टर शेयर किया और कैप्शन में फिल्म की तारीफ की।

कमल हासन ने कैप्शन में लिखा, ''होमर ने सपना देखा। नोलन ने उसे हकीकत बनाया। मैंने तालियां बजाईं।'

बता दें कि होमर प्राचीन ग्रीक कवि हैं, जिन्होंने हजारों साल पहले 'ओडिसी' नाम का महाकाव्य लिखा था। कमल का कहना है कि होमर ने सिर्फ कल्पना की थी। फिर क्रिस्टोफर नोलन आए और उन्होंने उस कल्पना को पर्दे पर उतारने की हिम्मत दिखाई। और आखिर में कमल ने कहा कि उन्होंने ये देखकर तालियां बजाईं।

आगे पोस्ट में कमल ने लिखा, ''ये फिल्म सिर्फ आज के लिए नहीं है, बल्कि इसे आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। मेरी लोगों से अपील है कि वो इस फिल्म को सिनेमाघर में जरूर देखें।''

कमल ने कहा, ''मैं जल्द ही इस फिल्म के लिए अपना एक खास संदेश भारतीय दर्शकों के साथ साझा करूंगा। सेंसर बोर्ड ने सबसे पहले इसका प्रीव्यू देखा और इसे मंजूरी दे दी।''

'द ओडिसी' होमर के इसी नाम के महाकाव्य पर आधारित है। कहानी ट्रोजन युद्ध के बाद नायक ओडिसियस के घर लौटने के संघर्ष के बारे में है। रास्ते में उसे कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। क्रिस्टोफर नोलन पहली बार इस तरह की बड़ी पौराणिक कहानी को पर्दे पर उतार रहे है। फिल्म में कई शॉट आईमैक्स कैमरे से शूट किए गए है।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share this story