Samachar Nama
×

जूही चावला ने ऐश्वर्या राय बच्चन को जन्मदिन पर दी बधाई, खूबसूरती और शालीनता की तारीफ की

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने अपनी साथी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लिए एक खास संदेश साझा किया। जूही ने ऐश्वर्या की खूबसूरती, शालीनता और उनके व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की।0

मुंबई, 1 नवंबर (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री जूही चावला ने अपनी साथी अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को जन्मदिन की बधाई देते हुए उनके लिए एक खास संदेश साझा किया। जूही ने ऐश्वर्या की खूबसूरती, शालीनता और उनके व्यक्तित्व की जमकर तारीफ की।0

जूही चावला ने सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए लिखा, "जन्मदिन मुबारक हो ऐश्वर्या! इतनी शालीनता, खूबसूरती और गरिमा... और किसी तरह आप हर चीज को बेहद सहज बना देती हैं। आपके आने वाले साल के लिए ढेर सारी खुशियों और खूबसूरत पलों की कामना करती हूं।"

गौरतलब है कि जूही चावला और ऐश्वर्या राय ने अब तक किसी भी फिल्म में एक साथ स्क्रीन साझा नहीं की है। वहीं, सोशल मीडिया पर प्रशंसक ऐश्वर्या की निजी जिंदगी से जुड़ी हर अपडेट को लेकर उत्साहित रहते हैं।

24 अक्टूबर को ऐश्वर्या राय अपने भतीजे शिवांश राय का जन्मदिन मनाती नजर आई थीं। इस खास मौके पर उनके साथ बेटी आराध्या बच्चन और राय परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद थे। ऐश्वर्या की भाभी श्रीमा राय ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल पर इस पारिवारिक समारोह की कुछ तस्वीरें साझा की थीं।

इन तस्वीरों में ऐश्वर्या राय, आराध्या बच्चन, श्रीमा राय, ऐश्वर्या के भाई आदित्य राय और उनकी मां वृंदा राय नजर आए थे। तस्वीर में पूरा परिवार जन्मदिन मना रहे शिवांश के आसपास इकट्ठा दिखाई दिया। टेबल पर केक और फूलों का गुलदस्ता भी रखा हुआ था।

तस्वीरें साझा करते हुए श्रीमा ने लिखा, "मेरे प्यारे शिवांश को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। ऐसे ही और शरारतों, प्रकृति के साथ ज्यादा समय बिताने, हंसी-खुशी और आशीर्वाद के लिए। मुझे तुम पर बहुत गर्व है।" ऐश्वर्या राय अपनी मां वृंदा राय और भाई आदित्य राय के साथ खास रिश्ता साझा करती हैं।

ऐश्वर्या के फिल्मी सफर की बात करें तो उन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने के बाद 1997 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा था। उन्होंने मणिरत्नम की तमिल फिल्म 'इरुवर' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। इसी साल उन्होंने बॉबी देओल के साथ फिल्म 'और प्यार हो गया' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।

इसके बाद ऐश्वर्या ने अपने करियर में कई सफल फिल्मों में काम किया। इनमें 'हम दिल दे चुके सनम' (1999), 'ताल' (1999), 'मोहब्बतें' (2000), 'देवदास' (2002), 'धूम 2' (2006), 'गुरु' (2007), 'जोधा अकबर' (2008), 'गुजारिश' (2010), 'जज्बा' (2015), 'सरबजीत' (2016) और 'ऐ दिल है मुश्किल' (2016) जैसी फिल्में शामिल हैं।

--आईएएनएस

डीएससी

Share this story