Samachar Nama
×

अभिनेता जैकी श्रॉफ ने जन्मदिन के अवसर पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को दीं शुभकामनाएं

मुंबई, 20 जून (आईएएनएस)। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के जन्मदिन के अवसर पर बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। अभिनेता ने राष्ट्रपति के लिए आने वाला वर्ष अच्छी सेहत, शांति और खुशियों से भरे रहने की कामना की।

जैकी श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज सेक्शन में राष्ट्रपति की एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने राष्ट्रगान का इंस्ट्रूमेंटल वर्शन भी जोड़ा। उन्होंने लिखा, "भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को जन्मदिन की बहुत-बहुत शुभकामनाएं! आने वाला वर्ष आपके लिए अच्छी सेहत और शांति से भरा हो।"

बता दें कि द्रौपदी मुर्मु देश की 15वीं राष्ट्रपति हैं। देश की पहली आदिवासी और दूसरी महिला राष्ट्रपति के तौर पर जानी जाने वाली मुर्मु का जन्म 20 जून 1958 को ओडिशा के मयूरभंज जिले के ऊपरबेड़ा गांव में हुआ था।

एक संथाली आदिवासी परिवार में जन्मीं मुर्मु का शुरुआती जीवन काफी मुश्किलों भरा रहा। उन्होंने 2015 से 2021 तक झारखंड की राज्यपाल के तौर पर काम किया और आदिवासी बहुल राज्य में पहली महिला आदिवासी राज्यपाल बनीं।

वर्ष 2000 से 2009 तक वे ओडिशा विधानसभा की सदस्य रहीं और उन्होंने कई मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने आदिवासियों के कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और स्थानीय संस्कृति को बचाने के लिए काम किया।

वहीं, जैकी श्रॉफ के वर्क फ्रंट की बात करें तो अब अहमद खान की आने वाली कॉमेडी फिल्म "वेलकम टू द जंगल" में नजर आएंगे। इस फिल्म में कई बड़े स्टार्स हैं, जिनमें अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी, अरशद वारसी, परेश रावल, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, जैकलीन फर्नांडीज, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, मीका सिंह, मुकेश तिवारी, ज़ाकिर हुसैन, यशपाल शर्मा, जॉनी लीवर, राजपाल यादव, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, दलेर मेहंदी, तुषार कपूर और सयाजी शिंदे शामिल हैं।

--आईएएनएस

एसडी/पीएम

Share this story

Tags