Samachar Nama
×

'दिलों की राम लीला' में दिखेगा रिश्तों का अनोखा सफर, एजाज खान बोले- 'यह सबसे अलग रोल्स में से एक'

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। टीवी पर जल्द ही 'दिलों की राम लीला' शो शुरू होने वाला है। शो के प्रोमो ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। शो में एक तरफ पिता और बेटी के रिश्ते की जटिलता दिखाई जाएगी, तो दूसरी तरफ भरोसे, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव की एक खूबसूरत कहानी भी देखने को मिलेगी।
'दिलों की राम लीला' में दिखेगा रिश्तों का अनोखा सफर, एजाज खान बोले- 'यह सबसे अलग रोल्स में से एक'

मुंबई, 4 जून (आईएएनएस)। टीवी पर जल्द ही 'दिलों की राम लीला' शो शुरू होने वाला है। शो के प्रोमो ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। शो में एक तरफ पिता और बेटी के रिश्ते की जटिलता दिखाई जाएगी, तो दूसरी तरफ भरोसे, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव की एक खूबसूरत कहानी भी देखने को मिलेगी।

इसी बीच शो में अहम भूमिका निभा रहे कलाकारों ने अपने किरदारों और कहानी को लेकर खुलकर बात की है।

अभिनेता एजाज खान ने बताया कि यह किरदार उनके लिए बेहद खास है क्योंकि दर्शकों ने उन्हें पहले कभी ऐसे रूप में नहीं देखा है। मैं एक ऐसे पिता का किरदार निभा रहा हूं, जिसके व्यक्तित्व में कई परतें हैं। वह बाहर से सख्त है, लेकिन उसमें भावनाएं, संघर्ष और अंदरूनी दर्द भी शामिल हैं। इस किरदार को निभाते हुए मुझे बहुत कुछ सीखने का मौका मिला। कहानी की सबसे बड़ी ताकत भावनात्मक पहलू होते हैं, जो दर्शकों के दिल को छू जाते हैं। मुझे उम्मीद है कि लोग इस कहानी और इसके किरदारों से खुद को जोड़ पाएंगे।''

शो की कहानी लीला नाम की एक युवती के इर्द-गिर्द घूमती है। लीला के पास दौलत, ऐशो-आराम और समाज में सम्मान की कोई कमी नहीं है। वह एक संपन्न परिवार से आती है, और उसकी जिंदगी बाहर से देखने पर बिल्कुल परफेक्ट लगती है। लेकिन उसके जिंदगी में एक ऐसी कमी है, जो उसे हमेशा परेशान करती रहती है। वह अपने पिता का प्यार चाहती है। यही वह चीज है, जिसकी उसे सबसे ज्यादा जरूरत है। परिवार में सब कुछ होने के बावजूद वह खुद को अकेला और अधूरा महसूस करती है। यही खालीपन उसकी जिंदगी की सबसे बड़ी चुनौती बन जाता है।

कहानी में मोड़ तब आता है जब लीला की मुलाकात राम से होती है। राम उसके पिता का भरोसेमंद पर्सनल असिस्टेंट है। धीरे-धीरे राम, लीला की भावनाओं को समझने लगता है और उसके जीवन का एक मजबूत सहारा बन जाता है। वह लीला का सबसे करीबी दोस्त और हमदर्द बन जाता है।

राम का किरदार निभा रहे अभिनेता मिश्कत वर्मा ने शो को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, ''यह कहानी बेहद भावुक और दिल को छू लेने वाली है। दर्शक इस कहानी में अपने जीवन की झलक देख पाएंगे। शूटिंग के दौरान मुझे अपने किरदार को समझने और उसके रिश्तों को महसूस करने का मौका मिला। ये मेरे लिए बहुत खास अनुभव रहा। मेरा मानना है कि राम का किरदार लोगों को अपनापन और संवेदनशीलता का मैसेज देगा।''

वहीं, लीला की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री आस्था शर्मा ने कहा, ''यह मेरे करियर के सबसे दिलचस्प किरदारों में से एक है। लीला के अंदर मासूमियत भी है, हिम्मत भी है और गहरी भावनाएं भी हैं। इस किरदार के सफर को पर्दे पर उतारना मेरे लिए बेहद यादगार अनुभव रहा है। मैं यह देखने के लिए उत्साहित हूं कि दर्शक लीला की कहानी और उसकी भावनाओं से कितना जुड़ाव महसूस करते हैं।''

'दिलों की राम लीला' जल्द ही जी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share this story

Tags