Samachar Nama
×

भारतीय दर्शकों की ऊर्जा और जुनून मेरे लिए खास: डीजे मार्शमेलो

मुंबई, 4 फरवरी (आईएएनएस)। ग्रैमी नॉमिनेटेड डीजे और निर्माता मार्शमेलो 'सनबर्न होली टूर' की मेजबानी करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय दर्शकों की ऊर्जा और जुनून उनके लिए बहुत खास जगह रखती है।

मार्शमेलो ने कहा, "मैं एक बार फिर भारत लौटने और इस बार होली के विशेष त्योहार के लिए उत्साहित हूं। भारतीय दर्शकों की ऊर्जा और जुनून मेरे लिए एक विशेष स्थान रखता है और मैं वापस आने के लिए इंतजार नहीं कर सकता।"

ग्रैमी नौमिनेटेड निर्माता और डीजे 22 मार्च को बेंगलुरु में, 23 मार्च को नई दिल्ली में, 24 मार्च को मुंबई में और फिर 25 मार्च को पुणे में भारतीय फैंस का मनोरंजन करेंगे।

यह ट्रेक मार्शमेलो के सभी संगीत प्रेमियों के लिए एक उपहार होगा। उन्हें उसकी ऊर्जा में डूबने का मौका मिलेगा। वह अपने पसंदीदा जैसे कि हैपियर, अलोन, फ्रेंड्स, ब्लॉक्स, 'वुल्व्स, फाइंड मी और साइलेंस पर लोगों का मनोरंजन करते दिखाई देंगे।

बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स एमटीवी यूरोप म्यूजिक अवार्ड्स और आईहार्टरेडियो म्यूजिक अवार्ड्स के प्राप्तकर्ता मार्शमेलो का भारतीय उपमहाद्वीप के साथ एक रोमांचक रिश्ता है, जिन्होंने 2019 में बीआईबीए पर शाहरुख खान और प्रीतम चक्रवर्ती के साथ सहयोग किया है।

सनबर्न के सीईओ करण सिंह ने कहा, "मार्शमेलो का संगीत सीमाओं से परे है, और हमें एक ऐसा अनुभव प्रस्तुत करने पर गर्व है जो उनकी वैश्विक अपील को होली की जीवंत भावना के साथ जोड़ता है।"

--आईएएनएस

एमकेएस/एसकेपी

Share this story

Tags