Samachar Nama
×

दंगल टीवी पर जल्द आएगा नया शो 'हमारी भाभी नंबर 1', बड़ी बहू के किरदार पर होगी कहानी

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। दंगल टीवी अपने नए ओरिजिनल फैमिली ड्रामा 'हमारी भाभी नंबर 1' के साथ दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। यह शो परिवार की उस बड़ी बहू की कहानी दिखाता है, जिसकी पूरी दुनिया अपने परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है और जो घर की भावनात्मक धुरी होती है।

मुंबई, 1 सितंबर (आईएएनएस)। दंगल टीवी अपने नए ओरिजिनल फैमिली ड्रामा 'हमारी भाभी नंबर 1' के साथ दर्शकों के बीच आने के लिए तैयार है। यह शो परिवार की उस बड़ी बहू की कहानी दिखाता है, जिसकी पूरी दुनिया अपने परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है और जो घर की भावनात्मक धुरी होती है।

द्वारका की पृष्ठभूमि पर आधारित इस शो में कपाड़िया परिवार की कहानी दिखाई जाएगी, जो परंपराओं और मंदिरों की समृद्ध विरासत से जुड़ा हुआ है। कहानी की मुख्य किरदार बंसरी कपाड़िया हैं, जो परिवार की सबसे बड़ी बहू होने के साथ-साथ पूरे घर की भावनात्मक ताकत भी हैं।

शो में बंसरी का सबसे खास रिश्ता लक्ष्य 'लालो' कपाड़िया (साहिल बलानी) के साथ दिखाया गया है, जिसकी परवरिश बंसरी ने की है। लालो के लिए वह सिर्फ भाभी नहीं, बल्कि मां जैसी मार्गदर्शक हैं।

परिवार के बड़े बेटे और मंदिर विरासत साम्राज्य के उत्तराधिकारी अनंत कपाड़िया (प्रथम कंवर) की जिंदगी में मुस्कान (तन्वी सावंत) के आने से परिवार की परिस्थितियां बदलने लगती हैं।

बंसरी का किरदार निभा रहीं अभिनेत्री सोनल खिलवानी ने कहा कि उन्होंने यह शो इसलिए चुना क्योंकि इसकी कहानी बिल्कुल अलग है। उन्होंने कहा, “अक्सर कहानियां नई बहू या मां के इर्द-गिर्द होती हैं, लेकिन बड़ी भाभी की जिम्मेदारियों और भावनात्मक सफर को बहुत कम दिखाया जाता है। बंसरी मजबूत, निस्वार्थ और अपने परिवार के लिए पूरी तरह समर्पित है।”

वहीं, एंटर 10 टीवी नेटवर्क के निदेशक अक्षत सिंघल ने कहा कि नेटवर्क हमेशा ऐसे शो बनाने की कोशिश करता है जो दर्शकों की पसंद और बदलते पारिवारिक रिश्तों को नए नजरिए से पेश करें।

'हमारी भाभी नंबर 1' का प्रसारण सोमवार से शनिवार रात 9:30 बजे, सिर्फ दंगल टीवी पर होगा।

--आईएएनएस

डीएससी

Share this story