Samachar Nama
×

'पेड्डी' के सेट पर पहुंचे क्रिकेटर तिलक वर्मा, राम चरण को गिफ्ट किया फिल्म के नाम वाला बैट

हैदराबाद, 18 मार्च (आईएएनएस)। फिल्म और खेल, जब इन दोनों का मेल होता है, तो दर्शकों के लिए अनुभव और भी खास बन जाता है। पिछले कुछ समय में स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों का चलन तेजी से बढ़ा है, जहां खेल के साथ-साथ इंसानी संघर्ष, जुनून और भावनाओं को भी बड़े पर्दे पर दिखाया जाता है। इसी कड़ी में अब साउथ सिनेमा की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'पेड्डी' चर्चा में है, जो एक ग्रामीण पृष्ठभूमि पर आधारित एक्शन और स्पोर्ट्स ड्रामा बताई जा रही है।

फिल्म को लेकर पहले से ही लोगों में काफी उत्साह है और अब इसमें एक खास पल जुड़ गया है।

दरअसल, भारतीय क्रिकेटर तिलक वर्मा, जो टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं, हाल ही में इस फिल्म के सेट पर पहुंचे। उनके इस दौरे ने वहां मौजूद फिल्म की पूरी टीम का उत्साह बढ़ा दिया।

इस दौरान उन्होंने फिल्म के कुछ खास सीन भी देखे, जिनमें स्पोर्ट्स से जुड़े हिस्से शामिल थे। तिलक वर्मा की मौजूदगी से सेट का माहौल खास हो गया और कलाकारों के साथ-साथ क्रू मेंबर्स भी काफी उत्साहित नजर आए।

फिल्म के डायरेक्टर बुची बाबू सना ने इस खास मुलाकात का एक वीडियो अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। इस वीडियो में तिलक वर्मा और राम चरण एक-दूसरे से मिलते और बातचीत करते नजर आ रहे हैं। दोनों ने यूनिट से भी मुलाकात की और कुछ पल साथ बिताए। डायरेक्टर ने अपने पोस्ट में बताया कि तिलक वर्मा फिल्म के स्पोर्ट्स सीक्वेंस देखकर काफी प्रभावित हुए।

सेट पर मौजूद सूत्रों के मुताबिक, तिलक वर्मा फिल्म की भावनात्मक गहराई से भी प्रभावित हुए। उन्होंने महसूस किया कि फिल्म में खेल के साथ-साथ इंसानी रिश्तों और संघर्ष को भी मजबूत तरीके से दिखाया गया है। उनके इस पॉजिटिव रिएक्शन ने फिल्म की पूरी टीम का आत्मविश्वास बढ़ा दिया है।

इस मौके पर रामचरण ने तिलक वर्मा को 'पेड्डी' नाम का एक खास बैट गिफ्ट किया, जिस पर उनका ऑटोग्राफ भी था। वहीं, तिलक वर्मा ने भी पूरी टीम से बातचीत की और उन्हें शुभकामनाएं दीं। उन्होंने वहां मौजूद लोगों को तेलुगु में संबोधित किया।

'पेड्डी' 30 अप्रैल को दुनियाभर में रिलीज होगी। इसमें राम चरण के साथ जान्हवी कपूर लीड रोल में हैं। इसके अलावा शिव राजकुमार, जगपति बाबू, दिव्येंदु और बोमन ईरानी जैसे अनुभवी कलाकार भी फिल्म में अहम भूमिकाएं निभा रहे हैं।

--आईएएनएस

पीके/एबीएम

Share this story

Tags