Samachar Nama
×

बेटी के लिए मां की चाहत सुन भावुक हुईं भारती सिंह, हर्ष ने 10 हजार का इनाम बढ़ाकर किया 20 हजार

मुंबई, 24 अगस्त (आईएएनएस)। टीवी की दुनिया में कॉमेडी और मनोरंजन के लिए मशहूर भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अब एक नए अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करने जा रहे हैं। दोनों जल्द ही 'इंडियन गेम शो' में साथ नजर आएंगे, जहां मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों को गेम खेलने और इनाम जीतने का मौका भी मिलेगा। शो के एक सेगमेंट में ऐसा ही एक पल देखने को मिला, जो सीधे दिल को छू गया।

दरअसल, एक महिला ने गेम में जीते 10 हजार रुपए का इस्तेमाल अपनी बेटी की जरूरतों के लिए करने की बात कही। मां की इस सोच ने भारती और हर्ष को इतना प्रभावित किया कि हर्ष ने महिला की इनामी राशि दोगुनी कर दी।

शो के एक सेगमेंट में भारती और हर्ष ने दर्शकों के साथ बातचीत की और उनके बीच लड्डू बांटे। इनमें से एक लड्डू में एक सिक्का छिपाया गया था। जिस दर्शक को वह सिक्का मिलता, उसके लिए खास इनाम रखा गया था। गेम के दौरान एक महिला ने वह सिक्का ढूंढ लिया और वह 10 हजार रुपये की नकद राशि जीत गईं।

इसके बाद हर्ष ने महिला से पूछा कि वह इस इनाम की रकम का क्या करेंगी। इस पर महिला ने बताया कि वह यह पैसा अपनी बेटी के लिए इस्तेमाल करना चाहती हैं।

महिला की बात सुनकर भारती सिंह ने मां और बच्चे के रिश्ते को लेकर अपनी भावना जाहिर की। उन्होंने कहा, ''मां की फीलिंग सिर्फ मां ही जान सकती है। जो मां बनती है, उसे पता होता है कि वह अपने बच्चों के लिए क्या-क्या करना चाहती है।'

भारती ने बताया कि महिला की बेटी होम्योपैथिक डॉक्टर बनने की पढ़ाई कर रही है। महिला अपनी जीती हुई रकम को बेटी के खर्चे-पानी के लिए देना चाहती थीं।

यह सुनकर हर्ष लिंबाचिया महिला के फैसले से काफी प्रभावित नजर आए। उन्होंने महिला से कहा, ''आपने अपनी बेटी के बारे में इतनी अच्छी बात कही है, तो हम इसे डबल कर देते हैं। मैं इसे 20 हजार रुपए कर देता हूं।''

हर्ष के इस ऐलान के बाद महिला के चेहरे पर खुशी साफ नजर आई। यह पूरा पल शो के मनोरंजन से अलग एक भावुक क्षण बन गया।

'इंडियन गेम शो विद भारती एंड हर्ष' का प्रीमियर 24 अगस्त को सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर होगा। शो को दर्शक सोनी लिव पर भी स्ट्रीम कर सकेंगे।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share this story