Samachar Nama
×

बाबिल खान ने बताई गोल्फ खेलने के लिए तीन सबसे जरूरी चीजें, कहा- मानसिक दबाव को संभालने में करता है मदद

मुंबई, 16 सितंबर (आईएएनएस)। दिवंगत दिग्गज अभिनेता इरफान खान के बेटे और अभिनेता बाबिल खान इन दिनों पहलगाम की खूबसूरत वादियों में अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के बीच बाबिल ने कुछ समय गोल्फ खेलने के लिए निकाला। इस दौरान उन्होंने बताया कि गोल्फ उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि यह उन्हें खुद को बेहतर समझने और जिंदगी में आने वाले दबाव को संभालने में भी मदद करता है।

मुंबई, 16 सितंबर (आईएएनएस)। दिवंगत दिग्गज अभिनेता इरफान खान के बेटे और अभिनेता बाबिल खान इन दिनों पहलगाम की खूबसूरत वादियों में अपने एक प्रोजेक्ट की शूटिंग कर रहे हैं। शूटिंग के बीच बाबिल ने कुछ समय गोल्फ खेलने के लिए निकाला। इस दौरान उन्होंने बताया कि गोल्फ उनके लिए सिर्फ एक खेल नहीं है, बल्कि यह उन्हें खुद को बेहतर समझने और जिंदगी में आने वाले दबाव को संभालने में भी मदद करता है।

बाबिल ने कहा, ''जब जिंदगी में बहुत ज्यादा दबाव महसूस हुआ और लगा कि खुद को अगले पड़ाव के लिए तैयार करने की जरूरत है, तब मैंने ऐसे तरीकों की तलाश की, जो मेरे इस सफर में मदद कर सकें। इसी तलाश में मुझे गोल्फ मिला।''

उन्होंने आगे कहा, ''गोल्फ खेलने के लिए जिस तरह के मानसिक संतुलन और सोच की जरूरत होती है, वही चीज बड़े स्तर पर किसी बड़ी विरासत को संभालने के लिए भी जरूरी होती है। जिस खानदान से मैं आते हूं, उसकी बड़ी विरासत को संभालने और एक अभिनेता के तौर पर अपनी पहचान बनाने के लिए भी उसी तरह के धैर्य की जरूरत होती है।''

बाबिल ने गोल्फ के लिए जरूरी तीन चीजों के बारे में भी बात की। उन्होंने लिखा, ''गोल्फ खेलने के लिए तीन चीजें सबसे जरूरी हैं- प्रैक्टिस, फोकस और सरेंडर। ये तीनों चीजें मुझे खुद को समझने और अपने भीतर लगातार सुधार करने में मदद करती हैं। गोल्फ के जरिए मैं अपने खुद के बदलाव और बेहतर बनने की प्रक्रिया को समझने की कोशिश करता हूं।''

बाबिल ने बताया, ''गोल्फ अब मेरे लिए एक ऐसी एक्टिविटी बन गई है, जिसका मुझे अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के बीच इंतजार रहता है। जो चीज शुरुआत में मेरे लिए एक नया शौक थी, वह धीरे-धीरे मेरे लिए एक खास और मायने रखने वाली आदत बन गई है।''

बाबिल खान के एक्टिंग करियर की बात करें तो उन्होंने सीधे अभिनेता के तौर पर शुरुआत नहीं की थी। वह सबसे पहले फिल्म 'करीब करीब सिंगल' में कैमरा असिस्टेंट के तौर पर काम कर चुके हैं। इसके बाद साल 2022 में उन्होंने अन्विता दत्त की साइकोलॉजिकल ड्रामा फिल्म 'कला' से एक्टिंग डेब्यू किया। फिल्म में उनके साथ तृप्ति डिमरी नजर आई थीं और बाबिल के अभिनय को दर्शकों ने नोटिस किया।

साल 2023 में बाबिल फिल्म 'फ्राइडे नाइट प्लान' में नजर आए, जिसमें उन्होंने जूही चावला के बेटे सिद्धार्थ मेनन का किरदार निभाया। इसके बाद उन्होंने वेब सीरीज 'द रेलवे मेन' में काम किया। यह सीरीज भोपाल गैस त्रासदी की पृष्ठभूमि पर आधारित थी। इसमें बाबिल के साथ दिव्येंदु शर्मा, के.के. मेनन और आर. माधवन जैसे कलाकार भी नजर आए।

--आईएएनएस

पीके/एएस

Share this story