Samachar Nama
×

अमिताभ बच्चन ने मां तेजी को जयंती पर किया याद, बताया प्रेरणा, हौसले और धैर्य की मिसाल

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अपनी मां तेजी बच्चन की जयंती पर उन्हें याद करते हुए अपने ब्लाग पर एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपनी मां को प्रेरणा, हौसले और सब्र की मिसाल बताया।

मुंबई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। मेगास्टार अमिताभ बच्चन ने बुधवार को अपनी मां तेजी बच्चन की जयंती पर उन्हें याद करते हुए अपने ब्लाग पर एक खास पोस्ट शेयर किया। उन्होंने अपनी मां को प्रेरणा, हौसले और सब्र की मिसाल बताया।

बुधवार सुबह अमिताभ ने सोशल मीडिया पर अपनी मां को याद करते हुए एक प्यारा सा नोट लिखा। उन्होंने लिखा, "12 अगस्त , मां का जन्म दिवस ! हमारी प्रेरणा, हमारा मनोबल!"

साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने आज मां जयंती पर सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीर क्यों नहीं लगाई। उन्होंने लिखा, "तस्वीर नहीं लगाएंगे। क्यूंकि जिनकी छवि हृदय में सदा रही हो, उसे यहां कैसे अंकित किया जा सकता है।"

एक्टर ने इस खास मौके पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर भी एक पोस्ट शेयर की। उन्होंने लिखा, "टी 5823 - 12 अगस्त, मां का जन्मदिन! प्रेरणा, हौसले और सब्र की मिसाल। दिल में हमेशा बसी एक पूरी विशाल दुनिया।"

जानकारी के लिए बता दें कि तेजी बच्चन का जन्म 12 अगस्त 1914 को हुआ था। तेजी ने 1941 में मशहूर हिंदी कवि हरिवंश राय बच्चन से शादी की थी और वे मशहूर कवि से जुड़े साहित्यिक और सांस्कृतिक हलकों में भी अपनी पहचान रखती थीं। वे एक थिएटर कलाकार भी थीं और उन्होंने कई स्टेज नाटकों में हिस्सा लिया था, जिनमें शेक्सपियर के नाटक 'मैकबेथ' का हिंदी रूपांतरण भी शामिल था।

तेजी बच्चन अमिताभ व अजिताभ बच्चन की मां थीं। अजिताभ ज्यादातर फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध से दूर रहे और उन्होंने बिजनेस में अपना करियर बनाया, जबकि अमिताभ बच्चन ने हिंदी सिनेमा की दुनिया में अपनी जबरदस्त पहचान बनाई।

तेजी बच्चन का निधन 21 दिसंबर 2007 को मुंबई में 93 साल की उम्र में हुआ था। उनका निधन उनके पोते अभिषेक बच्चन की बॉलीवुड सुपरस्टार ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ शादी के कुछ ही महीनों बाद हुआ था।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

Share this story