Samachar Nama
×

दिवंगत दादी की बर्थ एनिवर्सरी पर भावुक हुईं अमीषा पटेल, बोलीं- स्वर्ग से जलन होती है

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपनी दिवंगत दादी को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर एक इमोशनल नोट के साथ याद किया और कहा कि वह उन्हें हर दिन याद करती हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें 'स्वर्ग से जलन होती है क्योंकि वहां उनकी "एंजल दादी" हैं।'

नई दिल्ली, 26 जून (आईएएनएस)। एक्ट्रेस अमीषा पटेल ने अपनी दिवंगत दादी को उनकी बर्थ एनिवर्सरी पर एक इमोशनल नोट के साथ याद किया और कहा कि वह उन्हें हर दिन याद करती हैं। एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें 'स्वर्ग से जलन होती है क्योंकि वहां उनकी "एंजल दादी" हैं।'

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अमीषा ने अपनी दादी को डेडिकेटेड एक फैन-मेड रील को रीशेयर किया और उन्हें याद करते हुए एक दिल को छू लेने वाला मैसेज लिखा।

अपनी 'नान्फी' (दादी) को याद करते हुए अमीषा ने लिखा, "मेरी एंजल दादी - मेरी नान्फी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई! मैं आपको हर दिन, हर पल याद करती हूं। मुझे स्वर्ग से जलन होती है क्योंकि आप वहां हैं। लेकिन मुझे पता है कि आप हमेशा मेरे साथ हैं, हमेशा मेरे दिल और रूह में।"

इतनी शानदार रील बनाने के लिए एक्ट्रेस ने यूजर का शुक्रिया अदा किया और कहा, "मेरी दादी सच में शालीनता और शाही अंदाज की मिसाल थीं।"

एक फैन द्वारा बनाई गई इस रील में उनकी दादी की जिंदगी और काम की झलकियां और डिटेल्स थीं। साथ ही इसमें छोटी-छोटी गुड़िया बनाने की उनकी कला को भी दिखाया गया था।

अमीषा द्वारा रीपोस्ट की गई फैन-मेड रील में दी गई जानकारी के मुताबिक, उनकी दादी छोटी-छोटी गुड़िया और रेप्लिका (नकल) बनाती थीं, जिनमें महात्मा गांधी और सत्याग्रह और दांडी मार्च जैसे ऐतिहासिक आंदोलनों से जुड़ी चीजें शामिल थीं।

अमीषा ने अक्सर इंटरव्यू में अपनी दादी के साथ अपने गहरे रिश्ते और उन्हें हर दिन कितना याद करती हैं, इस बारे में बात की है।

काम की बात करें तो, अमीषा ने साल 2000 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कहो ना... प्यार है' में ऋतिक रोशन के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बाद में उन्होंने 'गदर: एक प्रेम कथा', 'हमराज', 'भूल भुलैया' और 'रेस 2' जैसी फिल्मों में काम किया। उन्हें आखिरी बार बड़े पर्दे पर 'गदर 2' में देखा गया था, जिसमें उन्होंने सनी देओल के साथ सकीना का रोल दोबारा निभाया था।

--आईएएनएस

पीआईएम/एएस

Share this story

Tags