Samachar Nama
×

कौन है होली के दिन ‘टॉपलेस’ होकर फोटोशूट कराने वाली बिग बॉस OTT 2 की ये कंटेस्टेंट ? लिपलॉक पर भड़के थे Salman Khan 

कौन है होली के दिन ‘टॉपलेस’ होकर फोटोशूट कराने वाली बिग बॉस OTT 2 की ये कंटेस्टेंट ? लिपलॉक पर भड़के थे Salman Khan 

गॉसिप न्यूज़ डेस्क -  मशहूर टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी होली की तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। होली पर एक्ट्रेस ने जो किया है वो शायद ही कोई एक्ट्रेस करने की हिम्मत कर सकती है। दरअसल, उन्होंने होली पर अपनी कुछ टॉपलेस तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। आकांक्षा पुरी ने अपने शरीर पर लाल गुलाल लगाकर इंटरनेट का तापमान बढ़ा दिया। सामने आई तस्वीरों में आकांक्षा अपने प्राइवेट पार्ट्स को हाथ से ढकती नजर आ रही हैं।

.
अब उनके इस वीडियो को देखकर लोग उनकी हरकत पर गुस्सा हो रहे हैं। टीवी पर मां पार्वती का किरदार निभाने के बाद अब लोग उन्हें ऐसा काम करने के लिए डांट रहे हैं। तो कुछ लोगों ने उनके एक्स-बॉयफ्रेंड का नाम लेते हुए कहा है कि पारस के छोड़ने के बाद वह पागल हो गई हैं और उनकी हताशा साफ नजर आ रही है। आकांक्षा की इन टॉपलेस तस्वीरों पर लोग जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं, लेकिन यह पहली बार नहीं है कि वह इस तरह विवादों में आई हैं। आकांक्षा पुरी का विवादों से पुराना रिश्ता है। तो आइए जानते हैं उनके कुछ बड़े विवादों के बारे में।


पारस छाबड़ा से हुआ ब्रेकअप
आकांक्षा पुरी एक समय एक्टर पारस छाबड़ा को डेट कर चुकी हैं। इतना ही नहीं, जब पारस और माहिरा बिग बॉस सीजन 13 में इश्क कर रहे थे तो पूरी दुनिया जानती थी कि वह पारस की गर्लफ्रेंड हैं। आकांक्षा उस दौरान भी पारस का सपोर्ट कर रही थीं. इसके बाद इनका ब्रेकअप बहुत बुरा हुआ और दोनों ने सरेआम एक-दूसरे पर कीचड़ उछाला। आकांक्षा पुरी मीका सिंह के स्वयंवर में प्रतियोगी बनकर आई थीं। इस शो को जीतकर उन्होंने फैन्स को भरोसा दिलाया था कि वह मीका से शादी करेंगी और उनके साथ अपनी जिंदगी बिताएंगी। वैसे भी दोनों के अफेयर के किस्से पहले से ही चल रहे थे। लेकिन शो जीतने के कुछ दिन बाद ही दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने से इनकार कर दिया।

.
आकांक्षा पुरी और जेडी हदीद का लिपलॉक

आकांक्षा पुरी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का हिस्सा बनीं। इस शो में एक टास्क जीतने के लिए उन्होंने सभी कैमरों के सामने जैड हदीद को लिप किस किया। आकांक्षा और जेडी लिपलॉक में इतने खो गए थे कि सलमान खान ने वीकेंड का वार में उनकी क्लास लगा दी। दबंग खान ने दोनों को कड़ी फटकार लगाई थी और शो में ऐसी हरकतें करने से साफ मना किया था।

Share this story

Tags