Samachar Nama
×

जब Sharmila Tagore ने पहली बार पहनी थी बिकिनी, तो देश की संसद तक पहुंच गया था मामला रात में ही हटवा दिए थे बिकिनी वाले पोस्टर

जब Sharmila Tagore ने पहली बार पहनी थी बिकिनी, तो देश की संसद तक पहुंच गया था मामला रात में ही हटवा दिए थे बिकिनी वाले पोस्टर

गॉसिप न्यूज़ डेस्क -  शर्मिला टैगोर ने 60, 70 और 80 के दशक में सिल्वर स्क्रीन पर राज किया। बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत एक्ट्रेस ने अपने समय में कई हिट फिल्में दी हैं और उन्हें बोल्ड एक्ट्रेस की लिस्ट में भी शामिल किया गया है। शर्मिला टैगोर ने कश्मीर की कली से लेकर बिकिनी अवतार तक खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन वह सबसे ज्यादा सुर्खियों में तब आईं जब उन्होंने पहली बार बिकिनी पहनी। एक्ट्रेस आज अपना 79वां जन्मदिन मना रही हैं। तो चलिए आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको बताते हैं कुछ खास बातें।

.
शर्मिला टैगोर काफी चर्चा में रहीं
बात साल 1967 की है, जब फिल्म एन इवनिंग इन पेरिस रिलीज हुई थी। उस समय किसी एक्ट्रेस के बिकिनी पहनने के बारे में सोचना भी गुनाह माना जाता था। उस वक्त जब शर्मिला टैगोर ने बिकिनी पहनी थी तो संसद तक में हंगामा मच गया था। इसे लेकर वह काफी सुर्खियों में रही थीं. ऐसा माना जाता है कि भारत में यह पहली बार था कि किसी मशहूर अभिनेत्री ने बिकिनी पहनी हो।

.
बिकनी पहनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री
साल 1966 में शर्मिला को फिल्मफेयर मैगजीन के अगस्त अंक के कवर पेज पर बिकिनी पहने देखा गया था। जब भारतीय दर्शकों ने पहली बार किसी एक्ट्रेस को बिकिनी में पोज देते हुए देखा तो हंगामा मच गया. विवाद इतना बढ़ गया कि ये मुद्दा संसद में भी उठा. बता दें, शर्मिला अपने जमाने की पहली एक्ट्रेस थीं, जिन्होंने किसी मैगजीन के लिए बिकिनी फोटोशूट करवाया था। इतना ही नहीं वह फिल्मफेयर मैगजीन के लिए बिकिनी पोज देने वाली पहली भारतीय एक्ट्रेस भी बनीं।

..
रातों-रात हटा दिए गए पोस्टर

ये वो समय है जब शर्मिला टैगोर और मंसूर अली खान पटौदी का अफेयर काफी चर्चा में था। फिल्म में बिकिनी सीन देकर उन्होंने बॉलीवुड में तहलका मचा दिया था। मुंबई में हर जगह उनके बड़े-बड़े होर्डिंग लगे हुए थे जिसमें शर्मिला टैगोर ने बिकनी पहनी हुई थी, फिर एक दिन शर्मिला टैगोर को पता चला कि मंसूर अली खान पटौदी की मां उनसे मिलने मुंबई आ रही हैं, तब शर्मिला टैगोर ने उस फिल्म के निर्माता से संपर्क किया। फोन करके रातों-रात मुंबई में जगह-जगह से उनके बिकिनी वाले पोस्टर हटवा दिए।

Share this story