Samachar Nama
×

क़त्ल के इल्जाम में इस मशहूर साउथ सुपरस्टार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले भी रह चुका है विवादों से गहरा नाता 

क़त्ल के इल्जाम में इस मशहूर साउथ सुपरस्टार को पुलिस ने किया गिरफ्तार, पहले भी रह चुका है विवादों से गहरा नाता 

गॉसिप न्यूज़ डेस्क -  कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्टर दर्शन थुगुदीपा को लेकर बड़ी खबर आ रही है। एक्टर को कथित तौर पर एक हत्या के मामले में हिरासत में लिया गया है। बेंगलुरु पुलिस ने एक्टर के साथ 10 अन्य लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस का कहना है कि चित्रदुर्ग में रेणुका स्वामी नाम के एक शख्स की हत्या के मामले में आरोपियों के साथ एक्टर दर्शन की संलिप्तता सामने आई है। इसी मामले में उनसे पूछताछ के लिए यह कार्रवाई की गई है। आइए जानते हैं कौन हैं कन्नड़ एक्टर दर्शन थुगुदीपा?

,
कौन हैं एक्टर दर्शन थुगुदीपा?
दर्शन थुगुदीपा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गज एक्टर थुगुदीपा श्रीनिवास के बेटे हैं, जिनका जन्म 16 फरवरी, 1977 को कर्नाटक में हुआ था। अपने पिता की तरह दर्शन भी इंडस्ट्री में बड़ा नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक प्रोजेक्शनिस्ट के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने कैमरामैन की नौकरी की। इस दौरान दर्शन ने सिनेमैटोग्राफर बीसी गौरीशंकर को असिस्ट भी किया। साल 1997 में उन्हें फिल्म 'महाभारत' में सपोर्टिंग एक्टर का रोल ऑफर हुआ था। इसके बाद एक्टर ने देवरा मागा और मिस्टर हरिश्चंद्र समेत कई फिल्मों में काम किया. हालांकि, उन्हें असली पहचान फिल्म मैजेस्टिक से मिली.

,

क्या है पूरा विवाद?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्टर दर्शन थुगुदीपा पर हत्या के मामले में शामिल होने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, चित्रदुर्ग की रेणुका स्वामी की हत्या के मामले में पूरी कार्रवाई की जा रही है. दरअसल, मृतका चित्रदुर्ग में एक मेडिकल शॉप पर काम करती थी। आरोप है कि कुछ लोगों ने मिलकर रेणुका स्वामी का अपहरण किया और फिर उसे शहर के पश्चिमी इलाके कामाक्षीपाल्या ले जाया गया। यहां उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने उसका शव एक नाले से बरामद किया. शव का पोस्टमार्टम करने के बाद पता चला कि रेणुका स्वामी की हत्या की गई है। इसमें एक्टर दर्शन थुगुदीपा का नाम सामने आया है।


आपको बता दें कि एक्टर दर्शन थुगुदीपा पहले भी विवादों में रह चुके हैं। सबसे पहला विवाद उनके नाम साल 2011 में आया था, जब उनकी पत्नी ने उन पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था. इस मामले में गिरफ्तारी के बाद एक्टर को 14 दिनों तक न्यायिक हिरासत में रहना पड़ा था। साल 2016 में एक बार फिर दर्शन की पत्नी ने पुलिस में 'आपत्तिजनक व्यवहार' की शिकायत करते हुए मामला दर्ज कराया था। साल 2021 में एक्टर पर मैसूर के एक होटल में मारपीट का आरोप लगा था, वहीं साल 2024 में उनकी एक रील सामने आई थी जिसमें दर्शन एक्ट्रेस पवित्रा गौड़ा के साथ एक बर्थडे सेलिब्रेशन में नजर आए थे। बाद में पता चला था कि उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर था।

Share this story

Tags