Samachar Nama
×

Dimple Kapadia के साथ Kissing Scene देते हुए बेकाबू हो गया था ये एक्टर, एक्ट्रेस की हो गई थी ऐसी हालत 

Dimple Kapadia के साथ Kissing Scene देते हुए बेकाबू हो गया था ये एक्टर, एक्ट्रेस की हो गई थी ऐसी हालत 

गॉसिप न्यूज़ डेस्क -  हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा डिंपल कपाड़िया आज अपना 67वां जन्मदिन मना रही हैं। 14 साल की उम्र में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली डिंपल आज भी बेहद खूबसूरत हैं। उन्होंने साल 1973 में अपने करियर की शुरुआत की और अपनी पहली ही फिल्म से रातों-रात स्टार बन गईं। उन्होंने ऋषि कपूर, सनी देओल और विनोद खन्ना के साथ फिल्मों में काम किया, लेकिन विनोद खन्ना के साथ उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा।

,
फिल्म की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना ने खो दिया था कंट्रोल
यह घटना साल 1987 में आई फिल्म 'प्रेम धरम' के समय की है। फिल्म के डायरेक्टर महेश भट्ट थे और इसमें एक इंटीमेट सीन था, जिसे शूट करते समय विनोद खन्ना खुद पर कंट्रोल नहीं कर पाए थे। रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दोनों का किसिंग सीन शूट हो रहा था और डायरेक्टर ने कट बोल दिया, लेकिन विनोद खन्ना नहीं रुके और किस करते रहे। एक्टर की इस हरकत से डिंपल कपाड़िया काफी डर गई थीं।

,
रात में हो रही थी फिल्म की शूटिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक, उस समय विनोद खन्ना दो फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे। दिन में वो दूसरी फिल्म की शूटिंग करते थे और रात में 'प्रेम धरम' की। वो सीन भी रात को सोने से पहले का था, जिसमें एक्टर को एक्ट्रेस को किस करना था और फिर सो जाना था। सीन की जरूरत के हिसाब से लाइट काफी कम थी। जैसे ही डायरेक्टर ने एक्शन कहा, विनोद खन्ना गले लगने लगे और किस करने लगे। डायरेक्टर ने कट कहा लेकिन विनोद खन्ना नहीं रुके। फिर टीम को उनके पास आकर कट कहना पड़ा। रिपोर्ट्स में कहा जाता है कि इस घटना से डिंपल इतनी डर गई थीं कि उन्होंने खुद को मेकअप रूम में बंद कर लिया था। बाद में महेश भट्ट और विनोद खन्ना को जाकर उनसे माफी मांगनी पड़ी थी।

Share this story

Tags