Mithun Chakraborty से अलग होने के बाद ऐसी हो गई थी Sridevi की हालत, करीबी ने सुनाई अधूरे प्रेम की पूरी कहानी
मनोरंजन न्यूज़ डेस्क - वेटरन एक्ट्रेस श्रीदेवी अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें हमेशा जिंदा रहेंगी। एक्ट्रेस के साथ काम कर चुकी मशहूर एक्ट्रेस सुजाता मेहता ने श्रीदेवी के साथ काम किया है। हाल ही में एक पॉडकास्ट में सुजाता ने एक्ट्रेस की जिंदगी के उन पन्नों को खोला जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं। उन्होंने बताया कि ब्रेकअप के बाद श्रीदेवी कैसी थीं। आइए, आप भी जानिए।

श्रीदेवी और मिथुन का था अफेयर
श्रीदेवी बेशक बोनी कपूर की पत्नी थीं, लेकिन उससे पहले भी उनका दिल किसी और के लिए धड़कता था। वो हैं मिथुन चक्रवर्ती, जिनके प्यार में श्रीदेवी कैद थीं। एक्ट्रेस के साथ काम कर चुकी सुजाता मेहता ने बताया कि मिथुन चक्रवर्ती से ब्रेकअप के बाद श्रीदेवी की हालत बहुत खराब हो गई थी। वो काफी परेशान रहती थीं, लेकिन वो काफी प्रोफेशनल थीं। कैमरा ऑन होते ही वो सिर्फ कैमरे की हो जाती थीं। लेकिन शॉट के बाद वो चुपचाप एक कोने में बैठ जाती थीं। सुजाता ने उन दिनों को याद करते हुए कहा, मिथुन और श्रीदेवी एक-दूसरे से बेहद प्यार करते थे।

श्रीदेवी का स्वभाव बहुत रिजर्व था
सुजाता ने बताया कि श्रीदेवी का स्वभाव बहुत रिजर्व था। वह बहुत कम बोलती थीं, लेकिन वह बहुत दयालु भी थीं। श्रीदेवी सेट पर सभी का सम्मान करती थीं। कभी-कभी अजीब लगता था कि वह किसी से बात नहीं करतीं, लेकिन यह उनकी आदत थी। अभिनेत्री में बिल्कुल भी घमंड नहीं था, वह सभी के साथ बहुत अच्छे से रहती थीं।

माधुरी और श्रीदेवी के बीच कैसा था रिश्ता
सुजाता ने श्रीदेवी और माधुरी दीक्षित के रिश्ते के बारे में भी बात की। उन्होंने बताया कि दोनों के बीच कुछ खास नहीं था। दोनों ने मुश्किल से एक या दो फिल्मों में काम किया था। सुजाता ने बताया कि दोनों सेट पर अलग-अलग बैठती थीं और माधुरी अक्सर काम से फुर्सत मिलने के बाद एक कोने में जाकर बैठ जाती थीं। हालांकि श्रीदेवी कम बोलती थीं, लेकिन वह गुस्से में किसी से बात नहीं करती थीं।

