Shamita Shetty: इस खास अंदाज में शिल्पा शेट्टी ने मनाया बहन शमिता का जन्मदिन
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी की बहन अभिनेत्री शमिता शेट्टी के बर्थडे पर खास सेलिब्रेशन किया था। बता दें कि 2 फरवरी को शमिता शेट्टी का जन्मदिन था। इस दिन को खास बनाने के लिए शमिता शेट्टी की बड़ी बहन ने खास प्लानिंग की थी। उन्होंने अपनी बहन के बर्थडे पर एक खास पार्टी का आयोजन किया था। इस दौरान का एक वीडियो भी अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपने सोश्ल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में शमिता शेट्टी पुल मी अप केक के साथ दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए अभिनेत्री ने अपनी बहन के लिए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए शिल्पा ने कैप्शन में लिखा कि, ईश्वर करे तुम्हारी जिंदगी मिठास से हमेशा भरी रहे टंकी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपनी छोटी बहन शमिता को उनके निक नेम से बुलाती है।
वो एक बार नहीं कई बार टंकी निक नेम को अपन पोसट में लिख चुकी है। सोशल मीडिया पर शमिता शेट्टी का ये बर्थडे विडियो वायरल हो रहा है। जिस पर कई बॉलीवुड सेलेब्स ने शमिता शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी है। अगर हम बात करें शमिता शेट्टी के काम की तो उन्होंने बॉलीवुड में अपने करियर की शुरूआत फिल्म मोहब्बतें से की थी। फिल्म मोहब्बतें में वो अभिनेता उदय चोपड़ा के अपोजिट नजर आए थे।
इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में काम किया। लेकिन वो बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान नहीं बना पाई। कुछ ही फिल्मों में अभिनय करने के बाद उन्होंने बॉलीवुड से दूरी बना ली। पिछले काफी समय से शमिता शेट्टी को किसी फिल्म में नहीं देखा गया है।
Naagin 5: नागिन 5 के फैंस के लिए बुरी खबर, इस तारीख को बंद हो जाएगा शो
Adipurush: प्रभास और सैफ की फिल्म आदिपुरुष के सेट पर भीषण आग
Takht Movie: तो इसलिए ठंडे बस्ते में चली गई करण जौहर की फिल्म तख्त

