Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा को मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी, अब करेंगी ये बड़ा काम
प्रियंका चोपड़ा ना सिर्फ बॉलीवुड की देसी गर्ल है बल्कि अब वो एक ग्लोबल सेलेब्रिटी बन चुकी है। प्रियंका चोपड़ा का आज ग्लोबल आइकन कहा जाता है। यही कारण है कि अब उनको एक के बाद एक बड़ी जिम्मेदारी भी मिलती जा रही है। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा को ब्रिटिश फैशन काउंसिल का एम्बेस्डर नियुक्त किया गया है। इसके लिए प्रियंका चोपड़ा ने आने वाले एक साल तक लंदन में रहेंगी इस दौरान यही पर रहकर अपना काम करने वाली है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दी है।
जिसमे उन्होंने कहा कि वो ब्रिटिश फेशन काउंसिल की एम्बेसडर फॉर पॉजिटिव चेंज बनाए जाने पर सम्मानित महसूस कर रही है। इसके अलावा प्रियंका ने बताया कि वो अगले एक साल तक लंदन में ही रहेंगी और यहीं से काम करेंगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ब्रिटिश फैशन काउंसिल की एम्बेसडर बनकर द फैशन अवॉर्ड्स 2020 के आयोजन में मदद करेंगी।
इस बार इस आयोजन को कोरोना वायरस की वजह से अलग तरह से किया जाएगा। खैर अगर हम बात करें प्रियंका चोपड़ा के काम की तो वो इन दिनों अपने कई हॉलीवुड और बॉलीवुड प्रोजेक्ट पर काम करने वाले है। जिसकी वजह से वो इन दिनों काफी ज्यादा व्यस्त है। उनके पास बिल्कुल भी फुरसत नहीं है।
उनकी आने वाले दिनों में फिल्म द व्हाइट टाइगर भी रिलीज किया गया है जो इस वक्त चर्चा में बना हुआ है। कुछ ही समय पहले उनकी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमे प्रियंका चोपड़ा के अलावा अभिनेता राजकुमार राव भी अहम रोल में नजर आने वाले है। प्रियंका चोपड़ा और राजकुमार राव की फिल्म द व्हाइट टाइगर जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।
Actor Thavasi: इस साउथ के अभिनेता को हुआ कैंसर, लेकिन इलाज के नहीं पैसे, लोगों से लगाई मदद की गुहार
Kartik Aaryan: पहली बार इस किरदार में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन, ले रहे खास ट्रेनिंग

