Samachar Nama
×

ओह नो! आखिर किस बात को लेकर Honey Singh ने Sonakshi Sinha के पति को दे डाली वार्निंग, बोले 'हम देख लेंगे उसको'

ओह नो! आखिर किस बात को लेकर Honey Singh ने Sonakshi Sinha के पति को दे डाली वार्निंग, बोले 'हम देख लेंगे उसको'

गॉसिप न्यूज़ डेस्क - बॉलीवुड की दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने रविवार को अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से शादी कर ली। दोनों की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे हैं। शादी में कपल को आशीर्वाद देने कई मशहूर सितारे भी पहुंचे। इसमें पॉपुलर रैपर यो यो हनी सिंह का नाम भी शामिल है। सोनाक्षी सिन्हा और हनी सिंह अच्छे दोस्त हैं, दोनों ने साथ में काम भी किया है। ऐसे में सिंगर अपने दोस्त की शादी में काफी खुश नजर आए। हालांकि उन्होंने जहीर इकबाल को चेतावनी भी दी।

,
हनी सिंह ने जहीर इकबाल को दी चेतावनी

हनी सिंह जब सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी से बाहर आ रहे थे तो उन्होंने पैपराजी से मुलाकात की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने न्यूली वेड कपल को आशीर्वाद दिया। इसके साथ ही उन्होंने जहीर इकबाल को देख लेने की धमकी भी दी। आइए जानते हैं उन्होंने ऐसा क्यों कहा। पैपराजी ने हनी सिंह से पूछा कि क्या उन्होंने सोनाक्षी सिन्हा की शादी में शराब पी थी। इस पर रैपर ने कहा, "सच बताऊं तो आज मैं बहुत खुश हूं... मैंने डेढ़ साल से शराब नहीं पी है। लेकिन आज मैंने बहुत पी ली है। अगर मेरी मां यह वीडियो देखेगी तो वह मुझे गाली देगी, लेकिन मैंने आज बहुत पी ली है।"

,
जहीर इकबाल को क्यों दी धमकी?
सोनाक्षी सिन्हा के बारे में बात करते हुए हनी सिंह ने आगे कहा, "मैं बहुत खुश हूं, मेरी सबसे अच्छी दोस्त की आज शादी हो गई। उसे बहुत अच्छा इंसान मिला है। जहीर एक प्यारा लड़का है, मैं उससे तीन साल पहले मिला था। मुझे उम्मीद है कि वह उसे (सोनाक्षी सिन्हा) खुश रखेगा। नहीं तो हम उसे देख लेंगे।"

.
सोनाक्षी और जहीर का रिश्ता
सोनाक्षी सिन्हा काफी समय से जहीर इकबाल को डेट कर रही थीं। एक्ट्रेस हाल ही में कपिल शर्मा के शो में अपनी वेब सीरीज हीरामंडी का प्रमोशन करने पहुंची थीं। जहां शादी के सवाल पर उन्होंने कहा कि उन्हें शादी करने की जल्दी है। इसके कुछ हफ्ते बाद ही सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी की खबरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

Share this story

Tags