Naagin 5: नागिन 5 के फैंस के लिए बुरी खबर, इस तारीख को बंद हो जाएगा शो
टीवी एकता कपूर के मशहूर टीवी शो नागिन 5 पिछले काफी समय से दर्शकों का मनोरंजन करता हुआ आ रहा है। अब इस शो को पसंद करने वाले लोगों के एक बुरी खबर सामने आ रही है। जिसको नागिन 5 पसंद करने वाले दर्शक बिल्कुल सुनना नहीं चाहेंगे। जी हां आपकी जानकारी के लिए बता दें कि नागिन 5 जल्द ही बंद होने जा रहा है। गौरतलब है कि एकता कपूर ने नागिन 5 की शुरूआत 9 अगस्त को की थी। जिसमे मुख्य किरदार के रूप में शरद मल्होत्रा और सुरभी चंदना नजर आई है। करीब छह महीने तक दर्शकों का मनोरंजन करने वाला शो फरवरी को आफ एयर होने वाला है। नागिन 5 का आखिरी एपिसोड 5 फरवरी को प्रसारित किया जाएगा। हाल ही में मेकर्स ने नागिन 5 के आखिरी एपिसोड की शूटिंग की है। इस दौरान की झलक भी सामने आई है।
नागिन 5 के आखिरी एपिसोड के शूटिंग की झलक अभिनेता शरद मल्होत्रा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर करते हुए दी है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए शरद मल्होत्रा ने लिखा कि, और जैसे ही पर्दे गिरे… वाणी पागल हो गई। इसके अलावा अभिनेता ने एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने सुरभ के साथ हाथ जोड़कर अपने चाहने वालों को धन्यवाद किया है।
https://www.instagram.com/p/CKwWm9ShQfl/?utm_source=ig_embed
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले काफी समय पहले ही नागिन 5 के आफ एयर होने की खबरें सामने आ चुकी थी। अब इसकी जगह पर दूसरा शो प्रसारित किया जाएगा। हाल ही में एक खास बातचीत में शरद मल्होत्रा ने कहा कि वो खुद को लकी समझते हैं कि एकता कपूर ने उनको इस शो का आफर दिया।
उन्होंने कहा कि जिस वक्त पूरी दुनिया रूक गई थी उस वक्त उनके पास इस शो का आफर आया था। नागिन 5 की जगह पर दूसर शो प्रसारित किया जाएगा जिसकानाम कुछ तो हैं है। जिसकी शुरूआत 7 फरवरी से होगी।
Naagin 5: नागिन 5 के फैंस के लिए बुरी खबर, इस तारीख को बंद हो जाएगा शो
Adipurush: प्रभास और सैफ की फिल्म आदिपुरुष के सेट पर भीषण आग
Takht Movie: तो इसलिए ठंडे बस्ते में चली गई करण जौहर की फिल्म तख्त

