Samachar Nama
×

Salman Khan फायरिंग केस में पुलिस को बिश्नोई गैंग की तरफ से आया धमकी भरा कॉल, ‘मुंबई आ रहा है लॉरेंस बिश्नोई का आदमी...’

Salman Khan फायरिंग केस में पुलिस को बिश्नोई गैंग की तरफ से आया धमकी भरा कॉल, ‘मुंबई आ रहा है लॉरेंस बिश्नोई का आदमी...’

गॉसिप न्यूज़ डेस्क -  कुछ दिन पहले ही बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर फायरिंग हुई थी।  इस घटना के बाद से पुलिस अलर्ट पर है। इसी बीच पुलिस को एक धमकी भरा कॉल आया है। मुंबई पुलिस कंट्रोल रूम में एक अनजान शख्स ने फोन किया. फोन करने वाले ने कहा कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का आदमी मुंबई आकर बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है. इसके बाद फोन कट गया। 

,
यह घटना शनिवार की बताई जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने बताया कि धमकी भरा कॉल मिलने के बाद कंट्रोल रूम ने तुरंत स्थानीय पुलिस स्टेशन से संपर्क किया. उन्हें मामले की जानकारी दी। वहीं, शुक्रवार (19 अप्रैल) को उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से 20 साल के लड़के को गिरफ्तार किया गया। 

,
पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया

मालूम हो कि सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में लॉरेंस बिश्नोई के भाई का नाम सामने आया था. बताया गया कि शूटर अनमोल बिश्नोई के संपर्क में था. इससे पहले एक कैब गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची थी। जांच के दौरान पता चला कि यह कैब गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के नाम पर बुक की गई थी। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने कैब ड्राइवर को हिरासत में ले लिया। बाद में यूपी पुलिस ने एक लड़के को गिरफ्तार किया और बताया कि पूछताछ में पता चला कि वह प्रैंक कर रहा था, जिसके लिए उसने बिश्नोई के नाम से कैब बुक की थी। 

,
मुंबई पुलिस फिलहाल अलर्ट पर है। सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गुजरात से गिरफ्तार किया था। विक्की गुप्ता (24 वर्ष) और सागर पाल (21 वर्ष) नाम के आरोपियों को कच्छ में गिरफ्तार करने के बाद मुंबई लाया गया। आपको बता दें कि हमला करने से पहले आरोपियों ने तीन बार रेकी की थी। दोनों आरोपी बिहार के चंपारण के रहने वाले निकले। लॉरेंस बिश्नोई के भाई अनमोल बिश्नोई ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए सलमान के घर पर हुई फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी. उन्होंने कहा था कि ये हमला तो सिर्फ ट्रेलर है।  फायरिंग के बाद मुंबई पुलिस ने सलमान के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी है।

Share this story

Tags