Samachar Nama
×

क्या अबतक Sonakshi Sinha और उनके भाई के बीच नहीं सुधरे रिश्ते ? इस वायरल वीडियो को देख फैंस उठा रहे सवाल 

क्या अबतक Sonakshi Sinha और उनके भाई के बीच नहीं सुधरे रिश्ते ? इस वायरल वीडियो को देख फैंस उठा रहे सवाल 

गॉसिप न्यूज़ डेस्क - बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और फैन्स के साथ लेटेस्ट अपडेट शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस के फैन्स भी उनकी पोस्ट का बेसब्री से इंतजार करते हैं। इन दिनों एक्ट्रेस अपने पति जहीर इकबाल के साथ वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं और इसकी तस्वीरें उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की हैं। इसके अलावा हाल ही में सोनाक्षी ने अपने पिता और पति की बर्थडे पार्टी का वीडियो भी शेयर किया है, लेकिन इस वीडियो में एक्ट्रेस के भाई नजर आए, जिसकी वजह से एक्ट्रेस एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं।

.
सोनाक्षी ने शेयर किया वीडियो

दरअसल, सोनाक्षी सिन्हा ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपने पिता और पति के बर्थडे का वीडियो शेयर किया है। हालांकि, शत्रुघ्न सिन्हा का बर्थडे 9 दिसंबर को था और जहीर का बर्थडे 10 दिसंबर को था, लेकिन एक्ट्रेस ने अब इस वीडियो को लोगों के साथ शेयर किया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा परिवार खूब मस्ती कर रहा है और सभी लोग पार्टी का लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन वीडियो में शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव और कुश नजर नहीं आ रहे हैं।

.

सोनाक्षी की शादी से भी गायब रहे लव और कुश
इससे पहले लव और कुश अपनी बहन यानी सोनाक्षी सिन्हा की शादी में भी नजर नहीं आए थे। अब जब दोनों अपने पिता और जीजा की बर्थडे पार्टी से भी गायब दिखे तो सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा शुरू हो गई। हालांकि वीडियो में पूरा सिन्हा परिवार नजर आ रहा है। इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों ने इस पर कमेंट भी किए हैं। एक यूजर ने वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा कि यह बेहद खूबसूरत पल है। दूसरे यूजर ने कहा कि यह बहुत सुपर क्यूट है। तीसरे यूजर ने कहा कि दोनों को जन्मदिन की ढेरों बधाई। एक अन्य यूजर ने कहा कि आप अपने पिता की राजकुमारी और पति की रानी हैं। एक अन्य ने कमेंट किया कि आप बहुत कमाल की हैं। इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने ऐसे कमेंट किए हैं।


जब बर्थडे पार्टी में नहीं दिखे तो चर्चा हुई

गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने काफी समय तक एक-दूसरे को डेट किया और इसके बाद दोनों ने शादी कर ली। सोनाक्षी और जहीर की शादी में उनके परिवार और इंडस्ट्री के साथी तो शामिल हुए, लेकिन उनके भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा नज़र नहीं आए, जिसकी खूब चर्चा हुई। अब जब दोनों बर्थडे बैश में नज़र नहीं आए, तो फिर से चर्चा का विषय बन गए।

Share this story

Tags