Samachar Nama
×

पहले BJP को दिया धोखा, हेलीकाप्टर से किया प्रचार, आज फैसले के दिन क्या Pawan Singh को मिलेगा मेहनत का फल ? 

पहले BJP को दिया धोखा, हेलीकाप्टर से किया प्रचार, आज फैसले के दिन क्या Pawan Singh को मिलेगा मेहनत का फल ? 

गॉसिप न्यूज़ डेस्क -  भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह इस बार चुनावी मैदान में उतरे हैं, लेकिन उनकी जीत पर अब संदेह जताया जा रहा है। एक्टर ने इस बार लोकसभा चुनाव जीतने के लिए हरसंभव कोशिश की है। पहले तो एक्टर ने इस बात पर सस्पेंस बनाए रखा कि वो चुनाव लड़ेंगे या नहीं। फिर भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बावजूद उन्होंने बिहार की काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और बीजेपी को चुनौती दी।

,
बड़े एक्टर्स की ली मदद
पावर स्टार पवन सिंह ने अपने फैंस और बिहार की जनता को अपने पक्ष में करने के लिए हरसंभव कोशिश की। कभी वो महंगी गाड़ियों में रोड शो करके अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते दिखे तो कभी एक्टर ने चुनाव प्रचार के लिए हेलीकॉप्टर मंगाया। पवन सिंह ने जनता को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। एक्टर ने कई दूसरे भोजपुरी सुपरस्टार्स की मदद ली और उनसे अपने लिए प्रचार करवाया। यहां तक ​​कि खेसारी लाल यादव भी पवन सिंह के लिए रैलियां करके लोगों से वोट मांगते नजर आए।

,
जनता को लुभाने के लिए किए 20 वादे
इतना ही नहीं पवन सिंह ने अपने घोषणापत्र में बिहार के काराकाट की जनता से 20 वादे भी किए। एक्टर ने न सिर्फ रोजगार के नए अवसर पैदा करने की बात कही बल्कि वहां फिल्म इंडस्ट्री बनाने और मंदिर का जीर्णोद्धार करने की भी बात कही. एक्टर ने अपने 5 साल के प्लान के बारे में बताते हुए घोषणापत्र में मेडिकल और इंजीनियरिंग कॉलेज बनाने से लेकर लड़कियों की पढ़ाई और उनकी शादी के खर्च तक के वादे किए. लेकिन अब इन वादों का जनता पर क्या असर होगा, ये सामने आ गया है। अब वोटों की गिनती में कुछ ऐसा हो रहा है जिसके बारे में पवन सिंह ने भी नहीं सोचा होगा।


वोटों की गिनती में फिर भी रह गए पीछे!
एक्टर को इस बार लोकसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ सकता है। जारी वोटों की गिनती के आधार पर पवन सिंह को अब तक 57 हजार 589 वोट मिले है। लेकिन चिंता की बात ये है कि इतनी मेहनत करने के बाद भी भोजपुरी सुपरस्टार अभी भी 31 हजार 307 वोटों से पीछे चल रहे हैं. इन आंकड़ों को देखकर लग रहा है कि एक्टर के लिए इस बार जीत की डगर पार करना मुश्किल होगा. हालांकि अभी तक कुछ तय नहीं हुआ है।

Share this story

Tags