Samachar Nama
×

Ashok Kumar Birth Anniversary: आसान नहीं था अशोक कुमार का अभिनेता बनने का सफर, टूट गई थी शादी

आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और दिग्गज बॉलीवुड के अभिनेता अशोक कुमार का जन्मदिन है। आज वो हमारे बीच तो नहीं है लेकिन उनकी फिल्में आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में है। अशोक कुमार बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने कई दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया है। आज अशोक कुमार
Ashok Kumar Birth Anniversary: आसान नहीं था अशोक कुमार का अभिनेता बनने का सफर, टूट गई थी शादी

आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर और दिग्गज बॉलीवुड के अभिनेता अशोक कुमार का जन्मदिन है। आज वो हमारे बीच तो नहीं है लेकिन उनकी फिल्में आज भी उनके चाहने वालों के दिलों में है। अशोक कुमार बॉलीवुड के ऐसे अभिनेता थे जिन्होंने कई दशकों तक हिंदी सिनेमा पर राज किया है। आज अशोक कुमार के जन्मदिन के मौके पर हम आपको उनकी जिंदगी के कुछ अहम राज बताने जा रहे हैं जो इससे पहले शायद ही आपको पता होगी। अशोक कुमार का जन्म 13 अक्टूबर 1911 को भागलपुर शहर में हुआ था। अशोक कुमार का असली नाम अशोक कुमार नहीं बल्कि कुमुदलाल गांगुली था लेकिन फिल्मों में आने के बाद उनको लोग अशोक कुमार के नाम से जानते है। अशोक कुमार कलाकार बनना चाहते थे लेकिन उनका परिवार ऐसा नहीं चाहता था।Ashok Kumar Birth Anniversary: आसान नहीं था अशोक कुमार का अभिनेता बनने का सफर, टूट गई थी शादी इसके लिए उनको अपने परिवार के साथ ही काफी संघर्ष करना पड़ा था। सिर्फ इतना ही नहीं अशोक कुमार के कलाकार बनते हुए उनकी शादी तक टूट गई थी। क्योंकि जिस वक्त अशोक कुमार ने कलाकार बनने की सोची थी और फिल्मों में कदम रखा था उस वक्त लोग इसे अच्छा नहीं मानते थे वहीं फिल्मों में काम करने वाली अभिनेत्रियों को लेकर भी लोगों की सोच अच्छी नहीं होती थी।Ashok Kumar Birth Anniversary: आसान नहीं था अशोक कुमार का अभिनेता बनने का सफर, टूट गई थी शादी उन अभिनेत्रियों को लोग गलत नजरों से देखा करते थे। हालांकि ऐसे में अशोक कुमार ने अपनी एक अलग पहचान बनाई और वो बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों की लिस्ट में आते है।Ashok Kumar Birth Anniversary: आसान नहीं था अशोक कुमार का अभिनेता बनने का सफर, टूट गई थी शादी इस बात का खुलासा खुद अशोक कुमार ने एक खास बातचीत में की थी। अगर हम अशोक कुमार की पहली फिल्म की बात करें तो उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म जीवन नैया थी जो साल 1936 में रिलीज हुई थी। इसके बाद साल 1943 में रिलीज हुई फिल्म किस्मत से उनको पहचान मिली और वो हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार अभिनेता बने।Ashok Kumar Birth Anniversary: आसान नहीं था अशोक कुमार का अभिनेता बनने का सफर, टूट गई थी शादी

Bollywood Strikes Back: मीडिया पर केस करने वालों पर कंगना रनौत का वार, कहा ड्रग्स, उत्पीड़न जिहाद का गटर है बॉलीवुड

Amrita Rao Pregnancy: जल्द ही मां बनने वाली है शाहिद कपूर की ये अभिनेत्री

Bollywood Strikes: बॉलीवुड खान्स सहित 38 प्रोडक्शन हाउस ने किया टीवी चैनल और पत्रकारों पर मुकदमा

Share this story