Samachar Nama
×

एक्टिंग के साथ-साथ विवादों के कारण भी खूब चर्चा में रहे है Hrithik Roshan, इन Controversies में हुई एक्टर की किरकिरी

एक्टिंग के साथ-साथ विवादों के कारण भी खूब चर्चा में रहे है Hrithik Roshan, इन Controversies में हुई एक्टर की किरकिरी

गॉसिप न्यूज़ डेस्क -  बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन यानी फिल्म इंडस्ट्री के ग्रीक गॉड आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। बाल कलाकार के रूप में अपना करियर शुरू करने वाले अभिनेता ने जब बॉलीवुड में प्रवेश किया, तो वह रातोंरात स्टार बन गए। आज 10 जनवरी को एक्टर 50 साल के हो गए हैं। वह अपनी पहली फिल्म कहो ना प्यार से लड़कियों के क्रश बन गए थे। इस फिल्म के बाद ऋतिक रोशन को लगभग 30 हजार शादी के प्रस्ताव मिले। तो आइए आपको बताते हैं कि ऋतिक रोशन का नाम अब तक किन-किन विवादों में जुड़ चुका है।

..
महाकाल विवाद
ये एक विज्ञापन था जिस पर महाकाल के पुजारियों ने आपत्ति जताई थी। इसमें ऋतिक रोशन कमांडो बनकर अपने मिशन पर जाने के लिए तैयार हैं। इस बीच, एक फूड डिलीवरी कंपनी से उनका ऑर्डर वैन में आता है। दरवाजा खुलते ही लोग पूछते हैं कि ये किसने ऑर्डर किया तो ऋतिक कहते हैं, 'मुझे लगा कि मैं उज्जैन में हूं तो मैंने ये थाली महाकाल से ऑर्डर की है।' इसके बाद उज्जैन की जनता और पुजारियों ने महाकाल शब्द पर आपत्ति जताई।

.
रितिक-कंगना विवाद

रितिक-कंगना विवाद काफी लंबे समय तक चला और मामला कोर्ट तक भी पहुंचा। इससे पहले कंगना रनौत ने कहा था कि रितिक ने उनसे रिश्ता बनाने के लिए संपर्क किया था। लेकिन रितिक ने इस बात से साफ इनकार कर दिया था। अफेयर की खबरें लीगल नोटिस तक पहुंच गई थीं। इस विवाद को ऋतिक और सुज़ैन के बीच तलाक की वजह भी माना गया। आपको बता दें कि दोनों ने फिल्म 'क्रिस-3' में साथ काम किया है।

..
बारबरा मोरी के साथ अफेयर
काइट्स में ऋतिक रोशन और हॉलीवुड एक्ट्रेस बारबरा मोरी की जोड़ी नजर आई थी। इस फिल्म के वक्त दोनों के अफेयर की खबरें आई थीं। इसे लेकर भी काफी विवाद हुआ था. कहा जाता है कि ऋतिक और सुजैन के तलाक की एक वजह ये भी थी।

..
सलमान-ऋतिक विवाद
ऋतिक रोशन और सलमान खान का विवाद भी खूब सुर्खियों में रहा था. दरअसल हुआ ये था कि ऋतिक रोशन की फिल्म गुजारिश रिलीज हुई थी, जिसके बाद फिल्म पर सलमान खान का कमेंट आया था. सलमान ने कहा था कि इस फिल्म को देखने एक कुत्ता भी नहीं गया. इस कमेंट के सामने आने के बाद ऋतिक रोशन ने खुलकर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने ये जरूर कहा कि किसी फिल्म की सफलता को उसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन से आंकना सही नहीं है।

...
ऋतिक रोशन का तलाक
ऋतिक रोशन और उनकी पत्नी सुज़ैन खान 14 साल तक एक साथ रहे, जिसके बाद उन्होंने अलग होने का फैसला किया। कहा जाता है कि बारबरा मोरी से अफेयर के बाद उनके रिश्ते में खटास आ गई थी। इसके बाद सुज़ैन ने कई बार उनका घर छोड़ा और आख़िरकार उनका तलाक हो गया।

Share this story

Tags