Samachar Nama
×

विवादित फोटोशूट मामले में Ranveer Singh का बयान, कहा उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई

Ranveer Singh सपने देखने वाले साथियों के लिए चाहते थे कुछ करना

मनेारंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह पिछले दिनों अपनी न्यूड फोटोशूट को लेकर सुर्खियों में थे। उन्होंने एक मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया था। जिसकी तस्वीरें रणवीर सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पर शहर की थी। अभिनेता के इस मैगजीन फोटोशूट के बाद से उनकी मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। पिछले दिनों रणबीर सिंह के खिलाफ मुंबई के चेंबूर में अश्लीलता फैलाने और लोगों की भावनाओं को आहत करने के आरोप में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है। इसी के साथ रणवीर सिंह ने मुंबई पुलिस के सामने अपना बयान दर्ज कराया है।

For Film 83, Ranveer Singh was not the first right person

अपने बयान में रणवीर सिंह ने कहा कि, उनकी तस्वीरों के साथ छेड़छाड़ की गई है। एएनआई के खबर के अनुसार अभिनेता रणवीर सिंह ने 29 अगस्त को मुंबई पुलिस को दिए गए बयान में कहा कि, जिस तरह से तस्वीर में उनके प्राइवेट पार्ट्स कथित रूप से दिखाई दे रहे थे और जिसके आधार पर उसके खिलाफ शिकायत की गई थी उसके साथ छेड़छाड़ की गई। अभिनेता ने दावा किया कि, यह तस्वीर उन तस्वीरों में से नहीं थी जो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी।

खबरों के अनुसार रणवीर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि, जिस तस्वीर के आधार पर केस फाइल किया गया है वह तस्वीर उनमें से नहीं है जो सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई थी। क्योंकि उन्होंने अपनी तस्वीरों में अंडर वियर पहना हुआ था। इसलिए प्राइवेट पार्ट्स दिखने की कोई गुंजाइश ही नहीं है।

Ranveer Singh: 3 साल तक भटकने के बाद रणवीर सिंह को मिला था फिल्मों में बड़ा ब्रेक

रणवीर सिंह ने अपनी तस्वीरों को पुलिस को सौंप दिया है। साथ ही पुलिस ने अभिनेता इंस्टा अकाउंट भी चेक किया है, पर उन्हें वो तस्वीर नहीं दिखाई दी। जिसके आधार पर अभिनेता के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है। अगर हम बात करें रणवीर सिंह के काम की तो वो आने वाले दिनों में फिल्म सर्कस और राॅकी और रानी की प्रेम कहानी जैसी फिल्मों में नजर आने वाले हैं।

For Film 83, Ranveer Singh was not the first right person

Share this story