Samachar Nama
×

करीब 3 साल बाद भारत वापस लौटीं Priyanka Chopra, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ऐसा अंदाज

पहले से ज्यादा निडर और रचनात्मक हुईं Priyanka Chopra
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड की देसी गर्ल और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा को लेकर एक अच्छी खबर आ रही है। जिसे सुनने के बाद उनके चाहने वालों की खुशी का ठिकाना ही नहीं होगा। दरअसल बात यह है कि, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारत वापस लौट आई है। अभिनेत्री करीब 3 साल बाद भारत वापस आई है। बीते दिन अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर स्टोरी शेयर करते हुए अपने बोर्डिंग पास की झलक दिखाई थी। इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने लिखा था कि, आखिरकार घर जा रही हूं, करीब 3 साल बाद। ऐसे में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को देर रात अपनी टीम के साथ मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। प्रियंका चोपड़ा के पहुंचने से पहले ही पूरा मीडिया एयरपोर्ट पर पहले से ही मौजूद था।

PRIYANKA CHOPRA : ओप्रा के इंटरव्यू से विवादों में घिरी प्रियंका

जैसे ही प्रियंका चोपड़ा एयरपोर्ट से बाहर आई वैसे ही मीडिया पार्सल उन्हें देखकर जोर जोर से पीसी पीसी चिल्लाने लगे। हालांकि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी मीडिया पर्सन का हाथ हिलाकर स्माइल करते हुए अभिवादन किया। इस दौरान की कई तस्वीरें और वीडियो भी सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के लुक की अगर हम बात करें तो वह यहां ऑल डेनिम लुक में दिखाई दे रही हैं। हालांकि इस दौरान प्रियंका चोपड़ा की बेटी मालती मैरी चोपड़ा जोनस नहीं दिखाई दे रही है।

Priyanka Chopra Jonas Finally Steps Out of the House after Two Months

ऐसे में लोग कयास लगा रहे थे कि, प्रियंका अपनी बेटी के साथ भारत लौट रही है। हालांकि जब उनकी बेटी नहीं दिखाई दी तो ऐसा कहा जा रहा है कि अभिनेत्री अपनी बेटी को साथ लेकर नहीं आई है। गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस इसी साल जनवरी के महीने में सरोगेसी के जरिए एक बच्चे के माता-पिता बने थे। इस बात की जानकारी खुद उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर करते हुए दी।

priyanka

खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि, अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा भारत कई काम से आए हैं। वह डायरेक्टर संजय लीला भंसाली और विशाल भारद्वाज से मुलाकात करेंगी। ऐसे में हो सकता है कि, प्रियंका डायरेक्टर के साथ काम कर सकती है। इसके अलावा प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म जी ले जरा में कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट के साथ लीड रोल में नजर आएंगी। वह इस फिल्म की तैयारी के लिए भारत वापस आई है ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं।

Priyanka Chopra से फैन ने पूछा अपनी शादी में क्यों न​हीं किया था इनवाइट, तो अभिनेत्री ने दिया ये मजेदार जवाब

Share this story