फिल्म Thank God को लेकर Ajay Devgn और Sidharth Malhotra के खिलाफ दर्ज हुआ केस, क्या है मामला
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेता अजय देवगन इन दिनों अपनी जल्द ही रिलीज होने वाली फिल्म थैंक गाॅड को लेकर सुर्खियों में है। इस फिल्म का ट्रेलर और टीजर बीते दिनों रिलीज किया गया था। जिसमे अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म के ट्रेलर को लोगों ने काफी ज्यादा पसंद किया था और यह काफी मजेदार है। लेकिन इस फिल्म का ट्रेलर कुछ लोगों को बिल्कुल पसंद नहीं आया है। यही कारण है कि सोशल मीडिया पर फिल्म को बायकाॅट करने की मांग की जा रही है।

वहीं दूसरी तरफ अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के खिलाफ कायस्थ समुदाय ने एडिशनल मजिस्ट्रेट की अदालत में धार्मिक भावनाओं को आहत कर पहुंचाने के आरोप में केस दर्ज करवाया है। बता दें कि, कायस्थ समुदाय भगवान चित्रगुप्त को पूजते हैं। समुदाय ने थैंक गॉड फिल्म में अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा के खिलाफ भगवान चित्रगुप्त का मजाक उड़ाने और उनके लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। इस मामले में शिकायत हिमांशु श्रीवास्तव का बयान दर्ज करने के लिए मजिस्ट्रेट ने नवंबर 18 नवंबर 2022 की तारीख तय की है।

बता दें कि फिल्म के खिलाफ हिमांशु श्रीवास्तव ने वकील उपेंद्र विक्रम और सिंह और सूर्या सिंह के जरिए एडिशनल मजिस्ट्रेट की कोर्ट में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के अनुसार, थैंक गाॅड के ट्रेलर में भगवान चित्रगुप्त का अपमान किया गया है। इसके साथ ही उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। इसके साथ ही शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि इस फिल्म को बनाने का मकसद एक समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाना है।
आपको बता दें कि फिल्म थैंक गॉड में सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन के अलावा रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में नजर आने वाली है। फिल्म का निर्देशन इंदर कुमार ने किया है। यह फिल्म 24 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। जिसको टी सीरीज ने प्रोड्यूस किया है।


