Goodnews Priyanka Chopra और Nick Jonas बने पैरेंट्स, सोशल मीडिया पर फैंस के साथ शेयर की गुडन्यूज
मनोरंजन न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक अच्छी खबर आई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, बॉलीवुड की देगी गर्ल और ग्लोबल आइकन बन चुकी प्रियंका चोपड़ा मां बन चुकी है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस सरोगेसी के जरिए माता पिता बने है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए दिया है। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने सरोगेसी के जरिए अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। इस खुशखबरी को इस कपल ने अपने चाहने वालों के साथ सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के इस ऐलान के बाद लोग उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं। जिसमे बॉलीवुड सेलेब्स भी शामिल है। प्रियंका चोपड़ा ने इस गुड न्यूज़ को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा कि, हमें ये कंफर्म करते हुए खुशी हो रही है कि हमने सेरोगेसी के जरिए बच्चे का स्वागत किया है।

हम सम्मान पूर्वक इस स्पेशल टाइम के दौरान प्राइवेसी की रिक्वेस्ट करते है, क्योंकि हम अपनी फैमिली पर फोकस कर सके। प्रियंका चोपड़ा के इस पोस्ट पर के कई सेलेब्स ने अपने अपने अंदाज में उनको बधाई दी है।

जिसमे लारा दत्ता, कैटरीना कैफ, हुमा कुरेशी और पूजा हेगड़े जैसे तमाम सेलेब्स ने उन्हें उन्हें बधाई दी है। आपको बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने साल 2018 में एक दूसरे से शादी की थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिर्फ प्रियंका चोपड़ा ही नहीं इससे पहले कई सेलेब्स सेरोगेसी के जरिए माता पिता बन चुके हैं।


