मेसी पर भड़कीं गौहर खान, वीडियो में देंखे इंस्टाग्राम पर कहा- ‘सबसे घटिया लेवल का एक्टर’; मिस्र के खिलाड़ी ने भी उठाए रेफरी के फैसले पर सवाल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के रोमांचक मुकाबले के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने अर्जेंटीना के स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी को लेकर नाराजगी जाहिर की है। मिस्र और अर्जेंटीना के बीच खेले गए राउंड ऑफ 16 मुकाबले के बाद गौहर ने सोशल मीडिया पर मेसी को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी और उन्हें ‘लूजर’ तक कह दिया।दरअसल, फीफा वर्ल्ड कप 2026 के राउंड ऑफ 16 में अर्जेंटीना और मिस्र के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला खेला गया। मैच में अर्जेंटीना ने मिस्र को 3-2 गोल से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। मुकाबले में एक समय मिस्र की टीम 2-0 से आगे चल रही थी, लेकिन दूसरे हाफ के आखिरी चरण में अर्जेंटीना ने शानदार वापसी करते हुए लगातार तीन गोल दाग दिए और मैच अपने नाम कर लिया।
मैच के बाद गौहर खान ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी शेयर की। उन्होंने एक रील को रीपोस्ट किया, जिसमें मेसी मैच के दौरान चेहरे पर गेंद लगने के बाद अपना चेहरा ढकते हुए नजर आ रहे थे।इस वीडियो के साथ गौहर ने मेसी पर निशाना साधते हुए लिखा, “क्या बेकार इंसान है! मेसी नहीं, बल्कि मेस्सी है (पूरी तरह बिखरा हुआ)। सबसे घटिया लेवल का एक्टर।” गौहर की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई।
हालांकि, मेसी को लेकर गौहर की नाराजगी सिर्फ उनके प्रदर्शन तक सीमित नहीं रही। मिस्र की टीम और उसके प्रशंसकों की ओर से भी इस मुकाबले में रेफरी के कुछ फैसलों को लेकर सवाल उठाए गए।मिस्र के फुटबॉलर मुस्तफा जीको ने मैच के बाद रेफरी के फैसलों पर नाराजगी जताई। उन्होंने आरोप लगाया कि मुकाबले में निष्पक्ष निर्णय नहीं लिए गए और उनकी टीम के साथ अन्याय हुआ।
जीको ने कहा, “रेफरी का फैसला गलत था। यह साफ तौर पर हमारी टीम के साथ अन्याय है। उसने पूरे देश की मेहनत पर पानी फेर दिया।”मुकाबले के दौरान मिस्र की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया था और लंबे समय तक अर्जेंटीना पर दबाव बनाए रखा। लेकिन आखिरी समय में अर्जेंटीना की वापसी ने मैच का पूरा रुख बदल दिया।
वहीं, गौहर खान की मेसी पर की गई टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। कुछ लोग गौहर के बयान का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कई फुटबॉल प्रशंसकों ने मेसी का बचाव करते हुए कहा कि एक खिलाड़ी के प्रदर्शन को लेकर इस तरह की टिप्पणी सही नहीं है।फिलहाल अर्जेंटीना की टीम टूर्नामेंट में आगे बढ़ चुकी है और अब उसकी नजर क्वार्टर फाइनल मुकाबले पर है। दूसरी ओर, मिस्र की टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई है, लेकिन उसके खिलाड़ियों ने रेफरी के फैसलों को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की है।

