Samachar Nama
×

गणपति बप्पा के स्वागत में झूमीं भारती सिंह, छोटे बेटे की पहली गणेश चतुर्थी को बताया सबसे खास

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह गणेश चतुर्थी के अवसर पर बप्पा का स्वागत किया हैं। कॉमेडियन भारती सिंह ने बताया यह उत्सव उनके दिले के बेहद करीब है और छोटे बेट काजू की पहली गणेश चतुर्थी होने की वजह से यह और भी ज्यादा खास हो गया है। कॉमेडियन ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि यह त्योहार हमेशा से उनका पसंदीदा रहा है क्योंकि उन्हें लगता है कि गणपति बप्पा के आने से घर में प्यार, खुशी और पॉजिटिविटी आती है।

मुंबई, 14 सितंबर (आईएएनएस)। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह गणेश चतुर्थी के अवसर पर बप्पा का स्वागत किया हैं। कॉमेडियन भारती सिंह ने बताया यह उत्सव उनके दिले के बेहद करीब है और छोटे बेट काजू की पहली गणेश चतुर्थी होने की वजह से यह और भी ज्यादा खास हो गया है। कॉमेडियन ने आईएएनएस के साथ बातचीत में बताया कि यह त्योहार हमेशा से उनका पसंदीदा रहा है क्योंकि उन्हें लगता है कि गणपति बप्पा के आने से घर में प्यार, खुशी और पॉजिटिविटी आती है।

उन्होंने कहा, "गणेश चतुर्थी हमेशा से मेरा सबसे पसंदीदा त्योहार रहा है क्योंकि बप्पा के आने से एक अलग ही प्यार और सुकून मिलता है जो दिल को भर देता है। इस साल यह हमारे लिए बहुत ही इमोशनल और खास है क्योंकि हमारे लिए कई चीजें पहली बार हो रही हैं। यह हमारे छोटे बेटे काजू की पहली गणेश चतुर्थी है। हमारे दोनों छोटे बाल गणेश, गोला और काजू, हमारे आसपास हैं, हर आरती और मोदक के साथ उनकी आंखों में चमक देखना, त्योहार को और भी मीठा बना देता है।"

कमेडियन भारती सिंह ने प्रोफेशनल सेलिब्रेशन के बारे में भी बात की और 'अवर इंडियन गेम शो विद भारती और हर्ष' को परिवार के लिए एक और बड़ी पहली शुरुआत बताया। उन्होंने कहा, "यह शो हमारा पहला बच्चा है, जिसे हमने बनाया, पाला और सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन के साथ पूरे देश के दर्शकों तक पहुंचाया है। बप्पा का इतना सारा आशीर्वाद हम पर बरसता देखना बहुत ही भावुक करने वाला है। दर्शकों का हर दिन मिलने वाला प्यार मुझे निशब्द कर देता है। सेट पर अपनी पूरी टीम के साथ जश्न मनाते हुए मुझे एहसास हुआ कि परिवार सिर्फ घर पर ही नहीं होता बल्कि यहां हमारे मंच पर भी है, जहां हम साथ मिलकर खूबसूरत यादें बना रहे हैं और बप्पा का आशीर्वाद ले रहे हैं।"

भारती के पति और राइटर-प्रोड्यूसर हर्ष लिम्बाचिया ने भी अपने परिवार के लिए इस त्योहार के महत्व के बारे में बात की और कहा कि गणेश चतुर्थी सभी को भक्ति और आभार के साथ एक साथ लाता है।

उन्होंने कहा, "गणेश चतुर्थी हमारे परिवार का सहारा है क्योंकि यह हर एक व्यक्ति को पूरी भक्ति और आभार के साथ एक साथ लाता है। हर साल, हम पारंपरिक रूप से गणपति बप्पा को मेरी मां के घर और भारती की बहन पिंकी के घर लाते हैं, जहां हमारा परिवार, करीबी दोस्त और टीमें इकट्ठा होती हैं लेकिन यह साल सच में पूरा हुआ लगता है। हम अपने छोटे बाल गणेश, काजू को समर्पित एक खास बाल गणेश की मूर्ति घर लाए हैं। अब जब गोला और काजू हैं, तो बप्पा का आना दोगुना खुशी और पवित्र लगता है।"

हर्ष ने कहा कि यह त्योहार सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर भारती और हर्ष के साथ उनके शो अवर इंडियन गेम शो की सफलता के साथ भी मनाया जा रहा है।

उन्होंने कहा, "इस साल की गणेश चतुर्थी को और भी खास बनाने वाली बात यह है कि इसे सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन पर भारती और हर्ष के साथ इंडियन गेम शो की सफलता के साथ मनाया जा रहा है। हमारी प्रोडक्शन टीम, क्रू, टेक्निकल स्टाफ और सभी ने बहुत मेहनत की है और शो को जीवंत बनाने में अपनी जान लगा दी है। बप्पा ने हमेशा हमें वह करने की ताकत दी है जो हमें पसंद है और इसके लिए हम हमेशा उनके शुक्रगुजार रहेंगे।"

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story