Fatima Sana Shaikh: पेस्टेल ग्रीन साड़ी में फातिमा सना शेख ने लूटी महफिल, ‘Bigg Boss 20’ सेट से सामने आईं ग्लैमरस तस्वीरें
बॉलीवुड एक्ट्रेस फातिमा सना शेख इन दिनों अपनी नई वेब सीरीज ‘हुंकार: द रोर’ को लेकर चर्चा में हैं। क्राइम थ्रिलर और कोर्टरूम ड्रामा पर आधारित यह सीरीज 25 सितंबर को जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई है। सीरीज में फातिमा के साथ अनीत पड्डा, मोहम्मद जीशान अय्यूब और रघुबीर यादव भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं।
सीरीज के प्रमोशन के लिए फातिमा हाल ही में सलमान खान के रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ के सेट पर पहुंचीं। इस दौरान उनका ट्रेडिशनल के साथ ग्लैमरस लुक देखने को मिला, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं।
पेस्टेल ग्रीन साड़ी में दिखीं बेहद खूबसूरत
फातिमा ने प्रमोशनल इवेंट के लिए पेस्टेल ऑलिव ग्रीन कलर की साड़ी चुनी। साड़ी पर बारीक एम्ब्रॉयडरी की गई थी, जबकि बॉर्डर पर लाइट पिंक रंग की पतली पाइपिंग ने पूरे आउटफिट को सॉफ्ट और एलिगेंट लुक दिया।
एक्ट्रेस ने साड़ी को स्ट्रैपी कोर्सेट-स्टाइल एम्बेलिश्ड ब्लाउज के साथ पेयर किया। ब्लाउज पर मल्टीकलर थ्रेडवर्क और मिरर वर्क नजर आया, जिसने उनके ट्रेडिशनल लुक में मॉडर्न ट्विस्ट जोड़ दिया।
मिनिमल मेकअप और स्टेटमेंट ईयररिंग्स
फातिमा ने अपने लुक को ज्यादा एक्सेसरीज से नहीं सजाया। उन्होंने सिर्फ बड़े स्टेटमेंट झुमके पहने और नेकलेस को स्किप किया।
बालों को उन्होंने सॉफ्ट वेव्स के साथ खुला रखा। वहीं, न्यूड टोन मेकअप और सटल मेकअप ने उनके पूरे लुक को नेचुरल और ग्लैमरस बनाए रखा।
जीशान अय्यूब भी दिखे स्टाइलिश
‘बिग बॉस 20’ के सेट पर फातिमा के साथ मोहम्मद जीशान अय्यूब और रघुबीर यादव भी नजर आए। तीनों ने पैपराजी के सामने पोज दिए।
जीशान ने ब्लैक बटन-डाउन शर्ट को ओपन-फ्रंट जैकेट की तरह स्टाइल किया। शर्ट पर आंख का ग्राफिक पैचवर्क और एम्ब्रॉयडरी उनके आउटफिट को अलग लुक दे रही थी। इसके साथ उन्होंने ब्लैक राउंड-नेक टी-शर्ट और चॉकलेट ब्राउन स्ट्रेट-फिट जींस पहनी।
रघुबीर यादव का सिंपल अंदाज
वहीं, रघुबीर यादव कैजुअल लुक में दिखाई दिए। उन्होंने ग्रे शेड का फुल-स्लीव निटेड स्वेटर पहना था, जिसमें कॉलर और फ्रंट बटन डिटेलिंग थी। इसके साथ उन्होंने डार्क फेड ब्लैक स्ट्रेट-फिट जींस पेयर की।
तीनों कलाकारों का यह प्रमोशनल लुक ‘हुंकार: द रोर’ की चर्चा के बीच खासा आकर्षण का केंद्र बना।

