Samachar Nama
×

फराह खान ने हर्ष गुजराल के साथ शेयर की नई वीडियो, सुनाए कई दिलचस्प किस्से

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं, जहां वो होम कुक दिलीप कुमार के साथ अलग-अलग मशहूर हस्तियों के घर जाकर कुकिंग और हंसी-ठिठोली से भरे किस्सों का वीडियो बनाती हैं, जो कि फैंस को काफी पसंद आता है।
फराह खान ने हर्ष गुजराल के साथ शेयर की नई वीडियो, सुनाए कई दिलचस्प किस्से

मुंबई, 27 फरवरी (आईएएनएस)। फिल्म निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान इन दिनों अपने यूट्यूब व्लॉग्स के कारण सुर्खियों में बनी रहती हैं, जहां वो होम कुक दिलीप कुमार के साथ अलग-अलग मशहूर हस्तियों के घर जाकर कुकिंग और हंसी-ठिठोली से भरे किस्सों का वीडियो बनाती हैं, जो कि फैंस को काफी पसंद आता है।

वीडियो में फराह के साथ दिलीप की सादगी और दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग ने उन्हें इंटरनेट सेंसेशन बना दिया है। फराह ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक नया वीडियो शुक्रवार को अपलोड किया, जहां वो दिलीप के साथ लोकप्रिय भारतीय स्टैंड-अप कॉमेडियन और यूट्यूबर हर्ष गुजराल के घर पर व्लॉगिंग करती नजर आईं।

वीडियो में हर्ष ने अपने पूरे परिवार से फराह को मिलवाया, जिसमें उनके माता-पिता, बड़े भाई, भाभी, बहनों के साथ परिवार के और भी सदस्य मौजूद थे।

व्लॉग में आगे विक्की कौशल का जिक्र हुआ, जहां फराह ने हर्ष से पूछा कि कितने लोगों ने कहा है कि तू विक्की कौशल जैसा लगता है। इसका जवाब देते हुए हर्ष ने मजाकिया अंदाज में बताया कि विक्की ने मुझे खुद बोला कि मैं उनके जैसा लगता हूं।

हर्ष ने आगे बताया कि एक बार वो और अभिनेता विक्की आईफा में मिले थे, जहां विक्की ने उनसे हाथ मिलाया और बताया कि उन्होंने मेरे घर की वीडियो कहीं देखी हुई थी, जो मैंने इंटरनेट पर डाली थी। उन्होंने मुझे कहा, "घर बहुत अच्छा है, मुबारक हो।" इस बात का जवाब देते हुए मैंने उनसे कहा, "आपके ही पैसे से बना है।"

इसी के साथ वीडियो में हर्ष के शानदार घर के सीन के साथ उनके जूतों का लग्जरी कलेक्शन भी दिखाया गया। इस दौरान रणविजय सिंह और अनुभव सिंह बस्सी का जिक्र हुआ। आगे फराह ने हर्ष से अर्जुन कपूर जैसे लगने पर सवाल पूछा, तो उन्होंने कहा, "थोड़ा-थोड़ा कभी-कभी लगता हूं पतला अर्जुन कपूर।"

इसके बाद हर्ष ने अपनी जर्नी का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने शुरुआत यूट्यूब चैनल से की और हंसी के अंदाज में कहा, "तब बॉलीवुड, हॉलीवुड हमें कहां पूछता था।" वहीं, हर्ष ने अपने शो के बारे में बात करते हुए कहा, "मैं अब महीने में 25-30 शो करता हूं। पहले के मुकाबले शो कम दिए हैं और सभी पैसे वाले ही शो नहीं होते हैं।"

उन्होंने बताया, "पहले एक दिन में मैं तीन-तीन शो करता था और महीने में 50-60 तक मैंने शो किए हैं। एक समय मैंने लखनऊ में एक दिन में पांच शो किए थे।" इसके बाद आगे स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट्स चाट और मसाला चाय की कुकिंग के साथ फुल ऑन मस्ती भरे सीन को परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वीडियो में दिखाया गया।

--आईएएनएस

डीके/एबीएम

Share this story

Tags