Samachar Nama
×

Ajay Devgn के इस वीडियो पर आग बबूला हुए फैंस, अभिनेता को जमकर सुनाई खरी खोटी

Ajay Devgn released a new coronavirus theme track ‘Thahar Ja’ & urged people to stay home amid the lockdown

बॉलीवुड न्यूज डेस्क। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर एक्शन अभिनेता अजय देवगन इन दिनों सुर्खियों में बने हुए है। आपको बता दें कि इस बार वो अपनी किसी फिल्म की वजह से नहीं बल्कि एक खास वजह से सुर्खियों में है। दरअसल बात ये है कि अभिनेता अजय देवगन भारत के मशहूर सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने बीते दिनों पहुंचे थे। इस दौरान अभिनेता अजय देवगन पूरे 11 दिनों तक मंदिर के नियमों का पालन किया है। अजय देवगन पूरे 11 दिन तक चटाई पर सोए, काले रंग के कपड़े पहने, वेज खाना खाया और नंगे पैर ही रहे।

Ajay Devgn & Tiger Shroff To Fight At The Box Office

इसके अलावा उन्होंने इन 11 दिनों में परफ्यूम और शराब जैसी चीजों से दूरी बनाए रखी। अब इसी बीच अभिनेता अजय देवगन का एक वीडियो सामने आया है। जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद कई लोग अजय देवगन को खरी-खोटी सुनाते दिखाई दे रहे है।

आपको बता दें कि अभिनेता अजय देवगन अपने इस वीडियो में कुछ लोगों के कंधों पर बैठकर मंदिर की तरफ जाते दिखाई दे रहे है। अभिनेता का ये अंदाज उनके चाहने वालों को पसंद नहीं आया है। जिसकी वजह से लोग उनको सोशल मीडिया पर वीडियो के लिए ट्रोल कर रहे हैं।

फीस के मामले में अपने सीनियर कलाकारों को मात दे रहे Tiger Shroff, अगली फिल्म के लिए चार्ज की मोटी रकम

Ajay Devgn: आखिर क्यों अजय देवगन नहीं कर रहे काम पर वापसी

लोगों का कहना है कि फिल्मों में बड़े-बड़े एक्शन सीन करने वाले अजय देवगन के अंदर इतनी भी ताकत नहीं कि वो खुद कुछ कदम चल पाए। एक लोकल न्यूज़ चैनल ने उनके इस वीडियो को पोस्ट किया है। जिस पर लोग जमकर अभिनेता को खरी-खोटी सुना रहे हैं। अगर हम बात करें अजय देवगन के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में दिखाई देने वाले हैं।

Mohsin Khan को सोशल मीडिया पर मिली धमकी, अभिनेता ने दर्ज कराई शिकायत

Ajay Devgn released a new coronavirus theme track ‘Thahar Ja’ & urged people to stay home amid the lockdown

Singer Shaan पर टूटा दुखों का पहाड़, सिंगर की मां का हुआ निधन

Share this story