Samachar Nama
×

रिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ का तूफान, 8 लाख के करीब टिकट बिके,एडवांस बुकिंग में यश की फिल्म ने मचाया तहलका
 

रिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ का तूफान, 8 लाख के करीब टिकट बिके,एडवांस बुकिंग में यश की फिल्म ने मचाया तहलका


यश की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हलचल मचा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग को दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। महज कुछ दिनों में लाखों टिकट बिक चुके हैं और प्री-सेल्स से फिल्म ने करोड़ों रुपये जुटा लिए हैं। अब निगाहें इसके ओपनिंग डे कलेक्शन पर टिकी हैं।

8 लाख के करीब पहुंची टिकटों की बिक्री

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग में करीब 8 लाख टिकट बिक चुके हैं। फिल्म ने बिना ब्लॉक सीटों के करीब 29 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स की है, जबकि ब्लॉक सीटों को जोड़ने पर आंकड़ा करीब 38 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

फिल्म को हजारों शोज मिल चुके हैं और हिंदी बेल्ट में भी इसकी एडवांस बुकिंग काफी मजबूत दिखाई दे रही है। अकेले हिंदी भाषा में 4 लाख से ज्यादा टिकट बिकने की बात सामने आई है।

2026 की दूसरी सबसे बड़ी प्री-सेल्स फिल्म

एडवांस बुकिंग के मामले में ‘टॉक्सिक’ ने 2026 की कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, प्री-सेल्स के आधार पर फिल्म दूसरे नंबर पर पहुंच गई है।

टॉप फिल्मों की लिस्ट इस तरह है:

धुरंधर 2 – 53 करोड़ रुपये
टॉक्सिक – 28.34 करोड़ रुपये
जन नायकन – 22.26 करोड़ रुपये
पेद्दी – 20.66 करोड़ रुपये
द राजा साब – 15.31 करोड़ रुपये
मना शंकर वरा प्रसाद गारु – 14 करोड़ रुपये
बॉर्डर 2 – 12.5 करोड़ रुपये
उस्ताद भगत सिंह – 10.49 करोड़ रुपये

अब सवाल यह है कि क्या ‘टॉक्सिक’ एडवांस बुकिंग में नंबर-1 पर मौजूद ‘धुरंधर 2’ को भी पीछे छोड़ पाएगी।

ओपनिंग डे पर 100 करोड़ का अनुमान

फिल्म को लेकर जिस तरह का माहौल बना हुआ है, उसे देखते हुए ट्रेड एनालिस्ट्स इसके ओपनिंग कलेक्शन को लेकर बड़े अनुमान लगा रहे हैं। माना जा रहा है कि ‘टॉक्सिक’ पहले दिन दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये के आसपास का कारोबार कर सकती है।हिंदी मार्केट में भी फिल्म की ओपनिंग मजबूत रहने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह यश की हिंदी में सबसे बड़ी ओपनिंग वाली फिल्मों में शामिल हो सकती है।

चार साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं यश

‘टॉक्सिक’ यश की चार साल बाद रिलीज होने वाली बड़ी फिल्म है। अभिनेता आखिरी बार 2022 में आई ब्लॉकबस्टर ‘KGF Chapter 2’ में नजर आए थे। उस फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद से ही फैंस उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे थे।‘टॉक्सिक’ में यश के साथ कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, रुक्मिणी वसंत, नयनतारा और हुमा कुरैशी जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।फिल्म की एडवांस बुकिंग जिस रफ्तार से आगे बढ़ रही है, उससे साफ है कि रिलीज से पहले ही ‘टॉक्सिक’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है। अब असली परीक्षा रिलीज के बाद टिकट खिड़की पर होगी।

Share this story

Tags