Ekta Kapoor नागिन 6 के लिए कर रहीं खास तैयारी, अब तक कई अभिनेत्रियों के हो चुके ऑडिशन
मनोरंजन न्यूज डेस्क। छोटे पर्दे की क्वीन कही जाने वाली एकता कपूर जल्द ही अपने सुपरहिट टीवी शो नागिन के अगले सीजन को लेकर आने वाली है। एकता कपूर अपने अपकमिंग टीवी शो नागिन सीजन 6 को लेकर इन दिनों सुर्खियों में बनी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, इस टीवी शो में लीड रोल निभाने के लिए टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी कई अभिनेत्रियों के नाम पिछले दिनों सुर्खियों में थे। जिसमे रूबीना दिलाईक, रिधिमा पंडित और देबिना बनर्जी जैसे नाम शामिल थे।
हालांकि अब ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, बिग बॉस सीजन 15 की सबसे मजबूत दावेदार तेजस्वी प्रकाश इस टीवी शो में आने वाली है। मेकर्स उन्हें नई नागिन के रूप में कास्ट करने के लिए अप्रोच किया है। जिसके लिए मेकर्स भी काफी ज्यादा उत्साहित है। इसके अलावा अभिनेत्री सोनल वेंगुलेकर का नाम भी शामिल है। जो इससे पहले टीवी शो य वादा रहा, ये है चाहतें और शास्त्री सिस्टर्स जैसे शोज में नजर आ चुकी है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, एकता कपूर के टीवी शो नागिन सीजन 6 के लिए टीवी इंडस्ट्री की कई अभिनेत्रियों के नाम इन दिनों चर्चा में है
ब्रेकअप की खबरों के बीच मुंबई की सड़कों पर नजर आई Malaika Arora, सामने आई तस्वीरें
अब तक इस किरदार के लिए मेकर्स ने कई अभिनेत्रियों के ऑडिशन भी लिए है। एकता कपूर सीजन 6 के लिए एकदम सही नागिन चाहती है। यही कारण है कि वो चीजों को अंतिम रूप देने के लिए समय भी ले रही है।
शादी से पहले सोशल मीडिया पर Mouni Roy ने शेयर की हॉट तस्वीरें