Samachar Nama
×

दुख में डूबी महिला को ढांढस बंधाती दिखीं मैथिली ठाकुर, बोलीं- 'नारी ही नारी की सबसे बड़ी ताकत'

अलीनगर, 12 मार्च (आईएएनएस)। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आज के समय में सिर्फ मनोरंजन का जरिया नहीं है, बल्कि यह भावनाओं को साझा करने का एक बड़ा प्लेटफॉर्म भी है। इसी कड़ी में बिहार की चर्चित लोक गायिका और अलीनगर विधानसभा सीट से विधायक मैथिली ठाकुर ने गुरुवार को अपने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा वीडियो साझा किया, जिसने लोगों का ध्यान खींचा। इस वीडियो में वह अपने क्षेत्र की कुछ महिलाओं से मिलती नजर आ रही हैं।

इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए वीडियो में मैथिली ठाकुर अपने क्षेत्र की कुछ महिलाओं से मिलती हुई नजर आ रही हैं और उनसे बातचीत कर रही हैं। इसी दौरान एक महिला उनसे मिलते ही भावुक हो जाती है। बताया जा रहा है कि उस महिला ने हाल ही में अपने पति को खोया है, जिसके कारण वह गहरे दुख में है। महिला की आंखों में आंसू देखकर मैथिली ठाकुर भी भावुक हो जाती हैं और उसे गले लगाकर चुप कराने की कोशिश करती हैं।

इस वीडियो के साथ मैथिली ठाकुर ने महिला के दर्द का जिक्र करते हुए एक लंबा कैप्शन भी लिखा, ''मेरे क्षेत्र की एक महिला जिन्होंने हाल ही में अपने पति को खोया है। जिस दर्द और तकलीफ से वह गुजर रही हैं, उसे शब्दों में समझाना आसान नहीं है। एक महिला के मन की संवेदनशीलता और पीड़ा को सबसे गहराई से अगर कोई समझ सकता है, तो वह दूसरी महिला ही होती है।''

उन्होंने आगे लिखा, ''ऐसे समय में जब एक महिला टूटती है तो उसके आसपास की महिलाओं को ही उसका सहारा बनना चाहिए। नारी ही नारी की सबसे बड़ी ताकत है। जब महिलाएं एक-दूसरे का हाथ थाम लेती हैं तो उससे बड़ी शक्ति कोई नहीं होती।''

मैथिली ने लिखा, ''खासकर अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस सप्ताह में मैं हर उस नारी शक्ति को नमन करती हूं, जो मुश्किल परिस्थितियों में भी हिम्मत बनकर खड़ी रहती है और दूसरी महिलाओं का सहारा बनती है। आइए हम सब एक-दूसरे का साथ दें और एक-दूसरे की ताकत बनें।''

--आईएएनएस

पीके/डीकेपी

Share this story

Tags