Samachar Nama
×

Drishyam 3 Box Office: 5वें दिन भी छाया विजय सालगांवकर का जादू, 216 करोड़ पार पहुंची कमाई
 

Drishyam 3 Box Office: 5वें दिन भी छाया विजय सालगांवकर का जादू, 216 करोड़ पार पहुंची कमाई

अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड क्राइम-थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है। फिल्म ने ओपनिंग वीकेंड में जबरदस्त कमाई करने के बाद वीकडेज में भी अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी है। सोमवार को दमदार कलेक्शन करने के बाद फिल्म ने पहले मंगलवार को भी डबल डिजिट में कमाई की। महज पांच दिनों में ही फिल्म ने 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।
पांचवें दिन ‘दृश्यम 3’ ने कितने कमाए?
‘दृश्यम 3’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को करीब 21 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद मंगलवार को भी फिल्म की कमाई मजबूत रही। शुरुआती बॉक्स ऑफिस ट्रेंड के मुताबिक, अजय देवगन की फिल्म ने रिलीज के पांचवें दिन यानी पहले मंगलवार को करीब 19 करोड़ रुपये कमाए हैं।
इसके साथ ही भारत में फिल्म का पांच दिनों का नेट कलेक्शन बढ़कर 216.50 करोड़ रुपये हो गया है।
फिल्म ने पहले दिन 62 करोड़, दूसरे दिन 53.50 करोड़, तीसरे दिन 61 करोड़ और चौथे दिन 21 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
2026 की टॉप फिल्मों में शामिल हुई ‘दृश्यम 3’
महज पांच दिनों में 216 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाकर ‘दृश्यम 3’ ने 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की टॉप लिस्ट में अपनी जगह बना ली है। फिल्म ने अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ की 199.23 करोड़ रुपये की लाइफटाइम कमाई को पीछे छोड़ दिया है।
अब फिल्म के निशाने पर ‘मिर्जापुर: द मूवी’ है, जिसने 233.12 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। मौजूदा रफ्तार को देखते हुए ‘दृश्यम 3’ जल्द ही इस आंकड़े के करीब पहुंच सकती है।
2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्में
•    धुरंधर 2: 1186.32 करोड़ रुपये
•    बॉर्डर 2: 362.76 करोड़ रुपये
•    हनुमान अंश: 325.48 करोड़ रुपये
•    मिर्जापुर: द मूवी: 233.12 करोड़ रुपये
•    दृश्यम 3: 216.50 करोड़ रुपये
•    भूत बंगला: 199.23 करोड़ रुपये
•    धमाल 4: 177.92 करोड़ रुपये
•    आवारापन 2: 156.12 करोड़ रुपये
•    टॉक्सिक हिंदी: 143.92 करोड़ रुपये
•    वेलकम टू द जंगल: 137.93 करोड़ रुपये
स्टारकास्ट ने फिर दोहराया पुराना किरदार
अभिषेक पाठक के निर्देशन में बनी ‘दृश्यम 3’ 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर विजय सालगांवकर के किरदार में नजर आए हैं।
तबू, श्रिया सरन, रजत कपूर, ईशिता दत्ता और मृणाल जाधव ने भी फ्रैंचाइजी में अपने पुराने किरदारों को आगे बढ़ाया है। वहीं प्रकाश राज और जयदीप अहलावत की एंट्री ने कहानी में नया ट्विस्ट जोड़ा है।
पांच दिनों के कलेक्शन के बाद अब निगाहें इस बात पर हैं कि ‘दृश्यम 3’ आने वाले दिनों में ‘मिर्जापुर: द मूवी’ को पीछे छोड़कर 2026 की टॉप फिल्मों की लिस्ट में कितनी ऊपर पहुंचती है।
 

Share this story

Tags