Drishyam 3 Box Office: ओपनिंग वीकेंड में अजय देवगन की फिल्म का धमाका, 9 फिल्मों को छोड़ा पीछे
अजय देवगन और श्रिया सरन की क्राइम थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर लगातार सुर्खियां बटोर रही है। रिलीज के साथ ही फिल्म को दर्शकों की ओर से मजबूत रिस्पॉन्स मिला और अच्छे वर्ड ऑफ माउथ का फायदा इसकी कमाई पर साफ नजर आ रहा है। रविवार को भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने ओपनिंग वीकेंड में कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया।
तीन दिनों के कलेक्शन के बाद 'दृश्यम 3' की घरेलू कमाई 176.50 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है। इसी के साथ यह 2026 की दूसरी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर बन गई है।
तीसरे दिन भी 60 करोड़ के करीब कमाई
सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार 'दृश्यम 3' ने पहले दिन 62 करोड़ रुपये का इंडिया नेट कलेक्शन किया था। दूसरे दिन फिल्म ने 53.50 करोड़ रुपये कमाए।
रविवार को भी फिल्म की रफ्तार कम नहीं हुई। रात 10:30 बजे तक फिल्म ने तीसरे दिन करीब 61 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया था। इसके साथ ही तीन दिनों का कुल इंडिया नेट कलेक्शन करीब 176.50 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।
फिल्म की मजबूत कमाई को देखते हुए इसके पहले वीकेंड को साल की सबसे बड़ी ओपनिंग में शामिल किया जा रहा है।
2026 की दूसरी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर
तीन दिनों की कमाई के बाद 'दृश्यम 3' ने 2026 की दूसरी सबसे बड़ी वीकेंड ओपनर फिल्मों में जगह बना ली है। फिल्म ने 'बॉर्डर 2' के 129.89 करोड़ रुपये और 'टॉक्सिक' हिंदी के 124.5 करोड़ रुपये के आंकड़े को पीछे छोड़ दिया है।
2026 की टॉप वीकेंड ओपनर फिल्मों की लिस्ट इस प्रकार है:
1. धुरंधर 2 – 466 करोड़ रुपये (4 दिन)
2. दृश्यम 3 – 176.50 करोड़ रुपये
3. बॉर्डर 2 – 129.89 करोड़ रुपये
4. टॉक्सिक (हिंदी) – 124.5 करोड़ रुपये (5 दिन)
5. मिर्जापुर द मूवी – 97.69 करोड़ रुपये
6. आवारापन 2 – 84.31 करोड़ रुपये
7. धमाल 4 – 67.21 करोड़ रुपये
8. वेलकम टू द जंगल – 65.83 करोड़ रुपये
9. भूत बंगला – 65.65 करोड़ रुपये
10. कॉकटेल 2 – 50.1 करोड़ रुपये
9 फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड रिकॉर्ड पीछे
'दृश्यम 3' की तीन दिनों की कमाई ने 2026 में रिलीज हुई कई फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है। इनमें 'बॉर्डर 2', 'टॉक्सिक' हिंदी, 'मिर्जापुर द मूवी', 'आवारापन 2', 'धमाल 4', 'वेलकम टू द जंगल', 'भूत बंगला', 'कॉकटेल 2' और 'द वन' जैसी फिल्में शामिल हैं।
अब फिल्म की नजर आने वाले दिनों की कमाई पर होगी। अगर सोमवार के बाद भी दर्शकों का रिस्पॉन्स मजबूत रहता है तो 'दृश्यम 3' बॉक्स ऑफिस पर और बड़े आंकड़े हासिल कर सकती है।

