Samachar Nama
×

दिव्यांका त्रिपाठी के जुड़वां बच्चों संग दिखीं रूहानिका धवन, भावुक पोस्ट ने खींचा ध्यान

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन इंडस्ट्री में बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री रूहानिका धवन ने हाल ही में अपनी ऑनस्क्रीन मम्मी (दिव्यांका त्रिपाठी) के साथ मुलाकात की। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने मंगलवार को शेयर की।

मुंबई, 21 जुलाई (आईएएनएस)। टेलीविजन इंडस्ट्री में बाल कलाकार के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री रूहानिका धवन ने हाल ही में अपनी ऑनस्क्रीन मम्मी (दिव्यांका त्रिपाठी) के साथ मुलाकात की। इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने मंगलवार को शेयर की।

रूहानिका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें रूहानिका के साथ दिव्याांका त्रिपाठी, पति विवेक दहिया और उनके जुड़वां बच्चे भी नजर आ रहे हैं।

अभिनेत्री ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, "कभी मैं उनकी छोटी बेटी का किरदार निभाती थी और आज इशिमा के बच्चों को गोद में उठा रही हूं...सच में, जिंदगी ने पूरा एक खूबसूरत चक्कर पूरा कर लिया है। अब तो मैं यह कह सकती हूं कि वह तीन बच्चों की खुशकिस्मत मां बन गई हैं और इन जुड़वां बच्चों को इससे बेहतर और प्यारे माता-पिता नहीं मिल सकते थे।"

अभिनेत्री रूहानिका धवन द्वारा शेयर की गई तस्वीर हर किसी को पसंद आ रही है। टेलीविजन ये है मोहब्बतें के कलाकारों समेत कई सेलेब्स ने पसंद करने के साथ कमेंट सेक्शन में प्रतिक्रिया दी। दिव्यांका त्रिपाठी ने कमेंट सेक्शन में लिखा, "रूह, तुमने ही मुझे मां बनना सिखाया था। अब ये नन्हे बच्चे अपनी रूह दीदी से बहुत कुछ सीखेंगे।"

टीवी सीरियल 'ये है मोहब्बतें' में रूहानिका धवन ने दिव्यांका त्रिपाठी की बेटी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया। यह रिश्ता पर्दे के बाहर भी कायम है। शो के खत्म होने के सालों बाद भी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में हैं।

रूहानिका दिव्यांका को अपनी मेंटर मानती हैं और उन्हें 'इशिमा' (ये है मोहब्बतें में दिव्यांका त्रिपाठी द्वारा निभाया गया किरदार) कहकर बुलाती हैं।

शो में दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, करण पटेल, रूहानिका धवन और अदिति भाटिया ने काम किया था। कहानी शुरू में मंजू कपूर के 2011 के नॉवेल कस्टडी पर आधारित थी और ये है मोहब्बतें बाद के एपिसोड में कस्टडी की कहानी से आगे बढ़ती है।

--आईएएनएस

एनएस/वीसी

Share this story