Samachar Nama
×

दिव्यांका और उनके पति ने सिक्योरिटी गार्ड को दिखाई बच्चों की झलक, मिला आशीर्वाद

मुंबई, 30 मई (आईएएनएस)। अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी हाल ही में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। बच्चों के जन्म के बाद से ही प्रशंसक उनकी एक झलक पाने और उनके बारे में जानने के लिए उत्साहित थे। शुक्रवार शाम को दिव्यांका और उनके पति अपने बच्चों के साथ अस्पताल से घर लौट आए।

इस बीच उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अस्पताल से अपने बेबी को घर लेकर जाती नजर आ रही हैं।

वीडियो में देखा जा सकता है कि अभिनेत्री अपनी कार से बाहर निकलती दिखाई देती हैं। उन्होंने अपने बच्चों को सफेद रंग के कंबल में लपेट रखा है। इस दौरान उनके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं। जैसे ही वह अपनी सोसायटी के गेट पर पहुंचीं, वहां मौजूद एक सुरक्षा गार्ड ने परिवार के लिए दरवाजा खोल दिया।

हालांकि, सबसे ज्यादा लोगों का ध्यान दिव्यांका और सुरक्षा गार्ड के बीच हुई बातचीत ने खींचा। इस दौरान अभिनेत्री और उनके पति ने न सिर्फ गार्ड से बातचीत की, बल्कि अपने दोनों बच्चों की झलक भी दिखाई। इसके बाद सुरक्षा गार्ड ने स्नेहपूर्वक बच्चों को आशीर्वाद दिया, उनके सिर को पारंपरिक तरीके से छूकर शुभकामनाएं दीं।

यह सहज और भावुक पल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स दिव्यांका की विनम्रता और गर्मजोशी की जमकर सराहना कर रहे हैं।

इस साल मार्च में गुड़ी पड़वा के शुभ अवसर पर दिव्यांका और विवेक ने सोशल मीडिया के जरिए प्रेग्नेंसी की जानकारी साझा की थी। इसके बाद 26 मई को उनके घर बच्चों का जन्म हुआ।

दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया टीवी इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में से एक हैं। दोनों की मुलाकात टीवी शो 'ये है मोहब्बतें' के सेट पर हुई थी। साथ काम करते हुए दोनों एक-दूसरे को पसंद करने लगे। जनवरी 2016 में दोनों ने सगाई की और इसके करीब पांच महीने बाद, जुलाई 2016 में भोपाल में शादी कर ली।

अब शादी के कुछ सालों के बाद अब दोनों के घर में दो-दो बेटों का जन्म हुआ, जिससे उनकी जिंदगी में एक नए और बेहद खूबसूरत अध्याय की शुरुआत हो चुकी है।

--आईएएनएस

एनएस/एएस

Share this story

Tags