जंतर-मंतर प्रदर्शन पर बोले दिलजीत दोसांझ, वीडियो में देंखे मुझे राजनीति और प्रदर्शन से दूर रखो, मैं सिर्फ एक कलाकार हूं'
सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए स्पष्ट किया है कि उनका राजनीति या किसी भी प्रकार के आंदोलन से कोई संबंध नहीं है। उन्होंने कहा कि वह एक कलाकार हैं और चाहते हैं कि उन्हें ऐसे विवादों और राजनीतिक मुद्दों से दूर रखा जाए। दिलजीत ने यह बात बुधवार शाम अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ किए गए लाइव सेशन के दौरान कही।
फैन के सवाल पर दिया जवाब
लाइव बातचीत के दौरान एक फैन ने दिलजीत दोसांझ से दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे प्रदर्शन को लेकर उनकी राय पूछी। इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया,"जंतर-मंतर कहां है प्रदर्शन के लिए? भाई, मुझे प्रदर्शन जैसी चीजों से दूर ही रखो। मैं एक कलाकार हूं, मैं कोई नेता नहीं हूं।"उन्होंने साफ किया कि उनकी पहचान एक कलाकार के रूप में है और वे उसी भूमिका तक सीमित रहना चाहते हैं।
'मैं सिर्फ मनोरंजन की दुनिया से जुड़ा हूं'
दिलजीत दोसांझ ने आगे कहा कि उन्हें नहीं पता कि लोग उनके बारे में क्या सोचते हैं, लेकिन उनकी प्राथमिकता केवल अपने काम और मनोरंजन की दुनिया तक सीमित रहना है।उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य लोगों का मनोरंजन करना है और वे किसी राजनीतिक बहस या आंदोलन का हिस्सा नहीं बनना चाहते।
नीट पेपर लीक मामले को लेकर चल रहा है प्रदर्शन
दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) पिछले कुछ समय से नीट पेपर लीक मामले को लेकर प्रदर्शन कर रही है। संगठन की मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान अपने पद से इस्तीफा दें।इसी प्रदर्शन के संदर्भ में फैन ने दिलजीत से सवाल किया था, जिस पर उन्होंने अपनी स्पष्ट प्रतिक्रिया दी।
सोशल मीडिया पर चर्चा में बयान
दिलजीत दोसांझ का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से चर्चा में है। कई यूजर्स उनके इस रुख को व्यक्तिगत पसंद बता रहे हैं, जबकि कुछ लोग इस पर अपनी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। फिलहाल दिलजीत ने स्पष्ट कर दिया है कि वह राजनीतिक मुद्दों से दूरी बनाए रखना चाहते हैं और अपनी पहचान एक कलाकार के रूप में ही रखना पसंद करते हैं।

