Samachar Nama
×

दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट को लेकर मुंबई में सुरक्षा के कड़े इंतजाम: 500 से अधिक सुरक्षाकर्मी रहेंगे तैनात

मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। एक्टर और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ का मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में म्यूजिक कॉन्सर्ट जारी है...बीते दिन मिली बम की धमकी के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

मुंबई, 27 नवंबर (आईएएनएस)। एक्टर और मशहूर सिंगर दिलजीत दोसांझ का मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में म्यूजिक कॉन्सर्ट जारी है...बीते दिन मिली बम की धमकी के मद्देनजर कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था बेहद कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुरक्षा व्यवस्था के लिए 500 से अधिक सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बीडीडीएस (बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड) की टीमों ने कार्यक्रम स्थल की जांच की है। कॉन्सर्ट में प्रवेश के लिए पहले तीन गेटों पर जांच की व्यवस्था थी, लेकिन अब सभी पांचों गेटों पर सुरक्षा जांच की जाएगी। पुलिस की सहायता के लिए निजी सुरक्षा कर्मियों को भी तैनात किया गया है।

बम की धमकी को देखते हुए मुंबई पुलिस ने करीब 200 पुलिस कांस्टेबल, 150 महिला कांस्टेबल और 75 पुलिस अधिकारियों की तैनाती की है। इसके अलावा, सिंगर की सुरक्षा के लिए उनके आसपास सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे।

कार्यक्रम स्थल पर श्वान दस्ता और मादक पदार्थ निरोधक प्रकोष्ठ (एएनसी) की टीम भी मौजूद रहेगी। वहीं, रेसकोर्स के आसपास 500 से 700 मीटर तक के इलाके को 'कार निषिद्ध क्षेत्र' घोषित किया गया है। कार्यक्रम स्थल पर पार्किंग की अनुमति नहीं दी गई है।

हालांकि, कॉन्सर्ट को लेकर फिलहाल यातायात मार्ग में बदलाव की घोषणा नहीं की गई है। सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत आयोजकों को सिंगर के होटल और उनके कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने के समय की जानकारी सार्वजनिक नहीं करने के निर्देश दिए गए हैं।

वहीं, पंजाबी गायक दलजीत को मिलने वाली धमकी पर दलजीत ने महालक्ष्मी रेसकोर्स के कॉन्सर्ट में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि वो चाहते हैं दलजीत को बम से उड़ा देंगे वाह....उनका मकसद सिर्फ इतना है की दलजीत के शो में कोई ना जाए लोगों को डरा दिया जाए धमका दिया जाए।

उन्होंने कहा कि शहरों में बारूदों का मौसम है, गांव चलो यह अमरूदों का मौसम है।...मेरी तरफ से तुम्हें प्यार है...तुम चाहे भले बम फेंको...मेरी तरफ से प्यार है। आपको बता दें कि दलजीत को कई बार धमकी मिल चुकी है...इसी कॉन्सर्ट में बम से उड़ाने की धमकी भी मिली है।

--आईएएनएस

एमएस/

Share this story