Samachar Nama
×

धीरज धूपर ने बेटे जैन के जन्मदिन पर शेयर किया इमोशनल नोट, लिखा- आप मेरी ताकत और खुशी है

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता धीरज धूपर सोमवार को अपने बेटे का जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता ने बेटे के लिए एक खास नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के लिए दिल की बात जाहिर की।

मुंबई, 10 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता धीरज धूपर सोमवार को अपने बेटे का जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर अभिनेता ने बेटे के लिए एक खास नोट लिखा, जिसमें उन्होंने अपने बेटे के लिए दिल की बात जाहिर की।

अभिनेता ने इंस्टाग्राम पर बेटे के साथ एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें धीरज अपने बेटे के साथ वीडियो रिकॉर्ड करते समय मजेदार एक्सप्रेशन बनाते हुए दिख रहे हैं। इस पोस्ट के जरिए बताया कि कैसे उनका छोटा बेटा उनकी जिंदगी का एक जरूरी हिस्सा बन गया है।

उन्होंने लिखा, "जन्मदिन की हार्दिक शुभकामानाएं, मेरे बच्चे। शुरू कहां से करूं समझ ही नहीं आ रहा, क्योंकि जितना प्यार मैं तुझसे करता हूं, वो शब्दों में बता ही नहीं सकता। आप मेरे जीवन में हो तो सब ठीक है। आप पास होते हो, तो मुझे गले लगाते हो और फिर सब कुछ अच्छा लगने लगता है। आपके बिना, तो मैं इस जिंदगी के बारे में भी सोच नहीं सकता। आप मेरी ताकत, प्यार, खुशी और मेरे होने की सबसे अच्छी वजह हो।"

अभिनेता ने अपने बेटे के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए लिखा, "आपसे मैं कितना प्यार करता हूं, ये शब्दों में बयां करना थोड़ा मुश्किल है। आप मेरे दिल का एक ऐसा टुकड़ा हैं, जो बाहर घूम रहा है, और मैं चाहता हूं कि आपको हमेशा ये याद रहे कि पापा को आप पर बहुत, बहुत गर्व है। आपके साथ मैं, जीवन के हर राह पर खड़ा रहूंगा, सबसे जोर से तेरे लिए तालियां बजाऊंगा, और जब आप सोते हो, तो लगता है कि उठा दूं। हां, आपकी मम्मी चिल्लाती है, 'बच्चे को सोने दो!'"

अभिनेता ने आगे लिखा, "लेकिन करूं क्या यार... आपके बिना बोर हो जाता हूं। बात किससे करूं? तंग किसको करूं? आप पहले मेरे नन्हे से बच्चे थे, फिर मेरे दोस्त बने, फिर मेरा बेस्ट फ्रेंड और पता ही नहीं चला कब आप मेरी पूरी जिंदगी बन गए। मैं आपसे सबसे ज्यादा प्यार करता हूं, बेटा। जन्मदिन की हार्दिक शुभकामानएं बेटा। पापा का प्यार आपके लिए आज, कल और हमेशा रहेगा।"

धीरज धूपर और विन्नी अरोड़ा के बेटे का नाम जैन धूपर है। इस कपल ने 10 अगस्त, 2022 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया था।

--आईएएनएस

एनएस/पीएम

Share this story