सलमान खान की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का नोटिस, वीडियो में देंखे फिल्म ‘काला हिरण’ विवाद में बढ़ी कानूनी हलचल
Salman Khan एक बार फिर कानूनी विवाद को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं। शुक्रवार को वे फिल्म ‘काला हिरण’ के प्रोड्यूसर के खिलाफ New Delhi स्थित दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचे।
बिना अनुमति फिल्म बनाने का आरोप
बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, सलमान खान ने अपनी याचिका में आरोप लगाया है कि उनके जीवन और नाम का उपयोग कर यह फिल्म बिना उनकी अनुमति के बनाई गई है। उन्होंने अदालत से इस पर रोक लगाने की मांग की है।
अंडरवर्ल्ड कनेक्शन का भी दावा
याचिका में यह भी कहा गया है कि फिल्म में उनके कथित रूप से अंडरवर्ल्ड से संबंध होने का संकेत दिया गया है, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंच सकता है।
हाईकोर्ट का मेकर्स को नोटिस
मामले की सुनवाई करते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने फिल्म के निर्माताओं को नोटिस जारी किया है। न्यायमूर्ति नीना बंसल कृष्णा ने कहा कि किसी भी तरह की अंतरिम रोक लगाने से पहले दूसरी पार्टी को नोटिस देना कानूनी रूप से आवश्यक प्रक्रिया है।
फिलहाल रिलीज पर फैसला नहीं
अदालत ने फिलहाल फिल्म की रिलीज या प्रमोशन पर कोई रोक नहीं लगाई है, लेकिन मामले की आगे सुनवाई जारी रहेगी। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद ही कोई अंतिम निर्णय लिया जाएगा।
मामला सुर्खियों में
यह मामला अब मनोरंजन जगत में चर्चा का विषय बन गया है और सभी की नजरें अब अगली सुनवाई और कोर्ट के अगले आदेश पर टिकी हैं।

